ताला व कुंडी तोङ कर लाखों रूपये के समानों पर हाथ साफ

थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार स्थित किराना मर्चेंट कि दुकान से शनिवार की देर रात को अज्ञात चोरों द्वारा ताला व कुंडी तोङ कर लाखों रूपये के समानों पर हाथ साफ किया गया।दुकानदार ने थाने में तहरीर दी पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पङताल में जुट गयी है।स्थानीय गांव निवासी अमित वर्नवाल पुत्र श्रीकांत वर्नवाल मरदह बाजार के पङिता गांव मोङ पर किराना मर्चेंट कि दुकान खोल रखा है।प्रतिदिन कि भांति शनिवार रात दस बजे अपने घर चला गया।रविवार की सुबह सात बजे जब दुकान खोलने पहुंचा तो देखा कि ताला व कुंडी टुटा हुआ।दुकान के अंदर जाकर देखा तो लाखों रूपये के समान गायब मिले अभी वह कुछ समझ पाता कि गश खाकर दुकान में गिर गया अगल-बगल के लोगों की नजर पङी तो  मौके पर पहुंचे तो आपबीती जानकर सभी आवाक रह गयें।दुकानदार अमित वर्नवाल ने बताया कि 7 कुतंल चीनी,ढाई कुतंल रहर दाल,90 किलों चना दाल,30 किलों मटर दाल,12 पेटी सरफ, 7 पेटी रिफाईन, 6 पेटी सरसों तेल, 50 किलों चावल, चार पेटी बिस्कुट,4 पेटी मसाला सहित अन्य समान चुरा लिए जिसकी अनुमानित कीमत 1 लाख 20 बीस हजार रुपये बताई।इस सबंध में थानाध्यक्ष शरदचन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार जांच पङताल चल रही है जल्द से जल्द मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।थाना मुख्यालय से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित चोरी की इस घटना को लेकर लोगों में काफी तरह तरह के चर्चा हो रहें पूरे क्षेत्र में पुलिस कि काफी किरकिरी हो रही है।

The post ताला व कुंडी तोङ कर लाखों रूपये के समानों पर हाथ साफ appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%b5-%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a5%80-%e0%a4%a4%e0%a5%8b%e0%a4%99-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%96%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b0/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25a4%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25b5-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%25a1%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25a4%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%2599-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%2596%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%25b0

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली