पत्रकार पर जानलेवा हमलावरों को गिरफ्तार करने व पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग-बामनवास

पत्रकार पर जानलेवा हमलावरों को गिरफ्तार करने व पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग
पत्रकारों ने दिया ज्ञापन
बामनवास। उपखंड मुख्यालय पर पत्रकारों ने गत दिनों केकड़ी के सावर में पत्रकार दिनेश जांगिड़ पर बजरी माफियाओं द्वारा किए गए जानलेवा हमले के आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग को लेकर व पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने सहित प्रदेश में पनप रहे अवैध बजरी माफिया पर लगाम लगाने की मांग की है। इस मामले को लेकर सोमवार को आईएफडब्ल्यूजे बामनवास उपखंड पत्रकार संघ

एवं  I.F.W.J. के सदस्य  G News Portal संवाददाता दर्शन सैनी के साथ  कई पत्रकारों द्वारा बामनवास उपखंड मुख्यालय अधिकारी हेमराज परिडवाल को पत्रकारों की समस्याओं से अवगत कराते हुए विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराते हुए बताया कि रोज पत्रकार विभिन्न परिस्थितियों में सकारात्मक कवरेज के साथ सामाजिक जागरूकता का कार्य पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी के साथ करते हैं। लेकिन कुछ असामाजिक तत्व पत्रकारों द्वारा किए जाने वाले सकारात्मक कार्यों से वो खुद का नुकसान होता देख इन कार्यों में बाधा उत्पन्न कर उन पर जानलेवा हमला मारपीट जैसी घटनाओं पर उतारू होते रहते हैं। कई बार ऐसे मौके भी आए हैं कि पत्रकारों द्वारा इन माफियाओं के हमले में गंभीर घायल होने से लेकर मौत तक का सामना करना पड़ा है। ज्ञापन के माध्यम से पत्रकारों ने अवगत कराते हुए बताया एवं मांग करते हुए कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून को तत्काल प्रभाव से लागू करते हुए पत्रकार पर किए गए हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी के साथ प्रदेश में पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून लागू किया जाए।
उपखंड मुख्यालय पर पत्रकार से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देते पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे के सदस्य सभी पत्रकार बंधू मौजूद रहे ।

उपखंड बामनवास से G News Portal संवाददाता दर्शन सैनी की रिपोर्ट के अनुसार

The post पत्रकार पर जानलेवा हमलावरों को गिरफ्तार करने व पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग-बामनवास appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%b5%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%ae%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%b5/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25a4%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25b9%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b5

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली