जनगणना-2021 की तैयारियां शुरू-चमोली

जनगणना-2021 की तैयारियां शुरू

भारत की दशकीय जनगणना-2021 की तैयारियां जनपद में शुरू कर दी गई है। जनगणना कार्यो के लिए सभी चार्ज अधिकारियों एवं उनके सहायक अधिकारियों को 24 फरवरी से दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जनगणना-2021 का पहला चरण 01 मई से 14 जून 2020 तक चलेगा। इस दौरान मकानों की गणना और सूचीकरण का कार्य किया जाएगा। जबकि दूसरे चरण में 09 से 28 फरवरी 2021 तक प्रगणक द्वारा घर-घर जाकर प्रत्येक व्यक्ति की गणना की जाएगी। यह दशकीय जनगणना देश की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद 8वीं जनगणना होगी।

 भारत में दशकीय जनगणना 1872 से निर्बाध रूप से होती आ रही है। यह दशकीय जनगणना देश की 16वीं और स्वतंत्रता के बाद 8वीं जनगणना होगी। जनगणना देश, राज्य, जिला, शहर, वार्ड और ग्राम स्तर पर प्राथमिक आंकडों का सबसे बडा स्रोत है। भारत की जनगणना का मकान की स्थिति, सुविधाओं एवं परिसंपत्तियों, जन सांख्यिकीय, धर्म, अनुसूचित जाति, जनजाति, भाषा, साक्षरता, शिक्षा, आर्थिक गतिविधि, प्रवसन एवं प्रजननता सहित विभिन्न मानकों से संबधित आधारभूत आंकड़े उपलब्ध कराने का 150 वर्षो का स्वर्णिम इतिहास रहा है। जनगणना में संकलित किए गए आंकड़े बहुत ही महत्वपूर्ण होते है, क्योंकि ये देश की योजना एवं विकास के लिए ठोस आधार उपलब्ध कराते है।

 प्रमुख जनगणना अधिकारी/जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि जनगणना-2021 महत्वपूर्ण राष्ट्रीय महत्व का कार्य है। इसके आधार पर ही किसी भी क्षेत्र विशेष की विकास योजनाएं तैयार की जाती है और इसमें छोटी सी भी त्रुटि होने से सभी चीजें प्रभावित हो जाती है। इसलिए जनगणना कार्यो के लिए दिए जा रहे प्रशिक्षण को गम्भीरता से लेते हुए पूरी जिम्मेदारी के साथ जनगणना कार्यो का निर्वहन करना सुनिश्चित करें।

  

The post जनगणना-2021 की तैयारियां शुरू-चमोली appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%a3%e0%a4%a8%e0%a4%be-2021-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a4%e0%a5%88%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%82-%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a5%82/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%2597%25e0%25a4%25a3%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25be-2021-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25a4%25e0%25a5%2588%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%25b6%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%2582

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: डीए का भुगतान सितम्बर माह में एरियर के साथ होगा – मुकेश गालव

कन्हैया दंगल पौराणिक कथाएं सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

खंडार तहसीलक्षेत्र मे मौसम के तीखे तेवर से किसानों की फसल को पहुंचा बडा आघात।