कुशीनगर : लेडी सिंघम बनी तरयासुजान की महिला आरक्षी स्वाति दुबे

कुशीनगर : लेडी सिंघम बनी तरयासुजान की महिला आरक्षी स्वाति दुबे

कुशीनगर प्रदेश सरकार महिलाओं के सुरक्षा को लेकर काफी संजीदा है, तो वही सूबे के पुलिस बिभाग के मुखिया नारी के सम्मान, उनके उत्थान के साथ ही साथ महिलाओं के सुरक्षा के लिये काफी सर्तक है। वही अपने मुखिया के मंशा पर खरा उतरने के लिये कुशीनगर में विनोद कुमार मिश्र की पुलिस मनचलों पर लगतार शिकंजा कस रही है।

इस क्रम में जनपद के तरयासुजान थाना पर तैनात महिला आरक्षी की अपने दमखम के साथ बहादुरी की चर्चा चहुओर कल से हो रही है। वही उनकी पहचान कल से लेडी सिंघम के नाम से हो रही है,इनके बहादुरी के बदौलत आज ब्यापार मंडल ने इन्हें नगद पुरस्कार के साथ एक प्रशस्ति पत्र भी सौपा है,इस महिला आरक्षी का नाम है स्वाति दुबे !

● आईये जानते है क्या है पूरा मामला।

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार मिश्र के निर्देशन में एन्टी रोमियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज नितेश प्रताप सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थाना तरया सुजान जनपद में मंगलवार को इण्टर मीडिएट की परीक्षा समाप्त होने के उपरान्त तरया सुजान पुलिस एन्टी रोमियो टीम द्वारा भुलिया बाजार में मनचलों को महिला आरक्षी स्वाती दूबे द्वारा अपने दम-खम पर बहुत ही सबक सिखाया गया।

महिला आरक्षी ने लेडी सिंघम बन परीक्षा समाप्त होने के बाद मोटरसाइकिल से विधालय औऱ रास्ते मे फब्तियां कसने वाले मनचलों पर पहाड़ बन कर टूट पड़ी। जिससे थाना क्षेत्र के भुलिया बाजार के लोगो द्वारा रि0म0का0 स्वाती दुबे के इस कार्य की प्रशंसा हो रही है।

आज भूलिया बाजार में ब्यापार मंडल के बैनर तले शिवनाथ सिहं पटेल व्यापार मंण्डल अध्यक्ष भुलिया बाजार थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर द्वारा पन्द्रह सौ रूपये नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।वही आम लोगो द्वारा इस महिला सिपाही को लेडी सिंघम की संज्ञा दी गई।

The post कुशीनगर : लेडी सिंघम बनी तरयासुजान की महिला आरक्षी स्वाति दुबे appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%95%e0%a5%81%e0%a4%b6%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a4%97%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%98%e0%a4%ae-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%a4%e0%a4%b0/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%25b6%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%2597%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%25a1%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%2598%25e0%25a4%25ae-%25e0%25a4%25ac%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25a4%25e0%25a4%25b0

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जापान के दौरे से पूर्व प्रधानमंत्री का वक्‍तव्‍य

केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: डीए का भुगतान सितम्बर माह में एरियर के साथ होगा – मुकेश गालव

कन्हैया दंगल पौराणिक कथाएं सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोता