अब्बासी महासभा का राष्ट्रीय व प्रादेशिक अधिवेशन सम्पन्न।
ग्वालियर।
दिनांक 23 फरवरी 2020 इंडियन शेख अब्बासी अल्पसंख्यक महासभा का राष्ट्रीय व प्रदेश का प्रथम अधिवेशन ग्वालियर के प्रदेश अध्यक्ष रशीद अब्बासी व उनकी टीम द्वारा आयोजित किया गया। इसमे देश के विभिन्न राज्यों दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान ,U.P, M.P, गुजरात, महाराष्ट्र वे कई राज्यों से राष्ट्रीय व प्रदेश के पदाधिकारिगण शामिल हुए।
राष्ट्रीय अधिवेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष Dr. जहीर अब्बासी की अध्यक्षता में 10:00 बजे शुरू किया गया जिसमें अब्बासी महासभा का ओर मजबूत बनाने व समाज को आगे बढ़ाने के लिए कई बातों पर चर्चा की गई व सर्वसम्मति से कई फैसले भी लिए गए जिसमे महासभा को मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला लेवल के पद अधिकारीयो के फंड से कोष बनाया जाएगा, मृत्यु भोज (40वे का खाना) पर प्रतिबंध लगाया गया, उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले गरीब बच्चों के लिए बुनियाद फाउंडेशन बनाया जाएगा जिससे गरीब बच्चों आगे बढ़ाया जा सके और समाज फेल रही बुराइयां, आपसी विवाद की रोकथाम के लिए प्रदेश स्तर पर पंचायत बनाने का निर्णय लिया है आदि। और भी कई बातों पर चर्चा की गई जिससे समाज को सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़ाया जा सके।
अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब डॉक्टर जहीर अब्बासी व प्रदेश अध्यक्ष जनाब रसीद अब्बासी ने इस प्रोग्राम में आये सभी महासभा के पद अधिकारियों का आभार व्यक्त कर सभी को मोमेंटो भेट कर सम्मान किया।
The post अब्बासी महासभा का राष्ट्रीय व प्रादेशिक अधिवेशन सम्पन्न। appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%85%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2585%25e0%25a4%25ac%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25ac%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25b9%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25ad%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b7%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%259f%25e0%25a5%258d
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें