ग्राम विकास अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार-भीलवाड़ा
ग्राम विकास अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
मूलचन्द पेसवानी, भीलवाड़ा
भष्ट्राचार निरोधक ब्यूरो भीलवाड़ा ने आज राजसमंद ज़िले के भीम मे बडी कार्यवाही करते हुए ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत भीम को 10 हजार रूपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया । एसीबी एसीपी सौभाग्य सिह ने बताया की ग्राम विकास अधिकारी पंचायत मुरली धर पांडे को आज 10,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। उन्होने बताया की परिवादी गुरु चरण सिंह से परिवादी की पत्नी और पुत्रौं के नाम पट्टों की मिशल की प्रमाणित प्रति सूचना के अधिकार के तहत देने की एवज में रिश्वत ली। ग्राम पंचायत कार्यालय भीम में आरोपी ने रिश्वत लेकर पेंट की जेब में रखी। सौभाग्य सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गठित दल में शामिल सदस्य शिव प्रकाश पुलिस निरीक्षक रामपाल हैड कांस्टेबल, प्रेम चंद, जयंत , गोपाल लाल देवी लाल जंगलिया, मुकेश कुमार शामिल रहे।
The post ग्राम विकास अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार-भीलवाड़ा appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b8-%e0%a4%85%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a5%8d/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2597%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25ae-%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b8-%25e0%25a4%2585%25e0%25a4%25a7%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25b6%25e0%25a5%258d
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें