नवविवाहिता का पेड़ पर लटका मिला शव-उत्तर प्रदेश
नवविवाहिता का पेड़ पर लटका मिला शव।
उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव नयागांव इनायतपुर में नवविवाहिता का पेड़ पर लटका मिला शव सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
आपको बता दें मामला जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव नयागांव इनायतपुर का है जहां आज सुबह एक नवविवाहिता का शव पेड़ पर लटका मिला आज सुबह जब पेड़ पर लटका हुआ नवविवाहिता का शव लोगों ने देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। गांव के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ओर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पेड़ पर लटके शव को लेकर गांव में तरह-तरह की अफवाहें फैल रही हैं। कोई कह रहा है कि ग्रह कलेश के चलते नवविवाहिता ने अपनी जान दी। वहीं जब हमारी बात क्षेत्र अधिकारी डॉक्टर तेजवीर सिंह से हुई तो उन्होंने हमें बताया कि आज हमें सुबह सूचना मिली कि गांव नयागांव इनायतपुर में एक नवविवाहिता का शव पेड़ पर लटका हुआ है तो हम तुरंत पुलिस टीम के साथ वहां पहुंचे। मौके पर पहुंचकर हमने शव को अपने कब्जे में लिया व परिजनों ने दी तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही में जुटे हुए हैं।
रिपोर्ट – अनिल कश्यप
The post नवविवाहिता का पेड़ पर लटका मिला शव-उत्तर प्रदेश appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%a1%e0%a4%bc-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%b2%e0%a4%9f%e0%a4%95/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b9%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25a4%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%25a1%25e0%25a4%25bc-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%259f%25e0%25a4%2595
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें