बेखौफ बदमाशों ने दुकान में घुसकर बरसाए ताबड़तोड़ गोलियां-लखनऊ

लखनऊ बेखौफ बदमाशों ने दुकान में घुसकर बरसाए ताबड़तोड़ गोलियां मौके पर ही युवक की मौत राजधानी लखनऊ में चौक इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी के दुकान में घुसकर गोलियां बरसाई गोलियों की बौछार से सुभाष नामक युवक की मौत हो गई चौक के नादान महल रोड रकाबगंज में रामनिवास अग्रवाल की कमला पसंद गुटके की एजेंसी है प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक चार बदमाश हथियारबंद बाइक पर सवार होकर आए और सरेआम दुकान में घुसकर फायरिंग करना शुरू कर दिया मौत का अंजाम देकर बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले सूचना मिलने पर चौक वजीरगंज और बाजार खाला की पुलिस मौके पर पहुंची हालांकि पुलिस कुछ देर के लिए सीमा विवाद को लेकर उलझी रही लेकिन आला अफसरों के हस्तक्षेप से चौक पुलिस ने काम करना शुरू किया विश्वास सूत्रों से पता चलता है कि बदमाश लूट के इरादे से दुकान में घुसे थे मौके वारदात से कितनी रकम ले गए अभी इसका पता नहीं चल पाया है घटनास्थल पर पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडे सहित कई प्रमुख अधिकारी पहुंचे सूत्रों के अनुसार दो बदमाशों ने चेहरे पर नकाब पोश लगा रखे थे और दो बदमाशों ने हेलमेट पहन रखा था पुलिस सीसीटीवी कैमरे को भी खंगालने में लगी है जिससे हमलावरों की शिनाख्त की जा सके ।

  ब्यूरो रिपोर्ट आरडी द्विवेदी

The post बेखौफ बदमाशों ने दुकान में घुसकर बरसाए ताबड़तोड़ गोलियां-लखनऊ appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%96%e0%a5%8c%e0%a4%ab-%e0%a4%ac%e0%a4%a6%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25ac%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2596%25e0%25a5%258c%25e0%25a4%25ab-%25e0%25a4%25ac%25e0%25a4%25a6%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b6%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25a6%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a8-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2587

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली