विधुत दरों में की गई बेहताशा वृद्धि के खिलाफ भाजपाईयों ने सौपा ज्ञापन-बारां

विधुत दरों में की गई बेहताशा वृद्धि के खिलाफ भाजपाईयों ने सौपा ज्ञापन 

मांगरोल – प्रदेश व जिला भाजपा के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी मांगरोल के नगर व देहात मंडल के सयुंक्त तत्वाधान में राज्य की गहलोत सरकार द्वारा विद्युत दरों में की गयी बेहताशा वृद्धि के खिलाफ नगर अध्यक्ष पीयूष विजय व देहात अध्यक्ष अध्यक्ष दिलीप मीणा बोरदा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को उपखंड कार्यालय पहुँचकर प्रदर्शन किया व सरकार विरोधी नारे लगाए तथा उपखंड अधिकारी पूजा सक्सेना को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें प्रदेश की जनता पर बिजली दरों में वृद्धि कर लादे गये अतिरिक्त भार की कटु आलोचना करते हुए वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए इस कड़े निर्णय को वापस लेने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रप्रकाश जी विजय प्रवासी मंड़ल प्रभारी नाथूलाल जी योगी रामेंद्र सिंह हाडा पूर्व पालिकाध्यक्ष अमित चौपड़ा ओमप्रकाश मीणा जगदीश सिंह मधुकांत गुप्ता संजय किंकर विष्णु पाराशर रमेश शर्मा उत्तम पारीक अजय नागर सहित दर्जनों भाजपा पदाधिकारी शामिल थे।

The post विधुत दरों में की गई बेहताशा वृद्धि के खिलाफ भाजपाईयों ने सौपा ज्ञापन-बारां appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a5%81%e0%a4%a4-%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%97%e0%a4%88-%e0%a4%ac%e0%a5%87%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a4%be/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25a7%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%25a4-%25e0%25a4%25a6%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%2597%25e0%25a4%2588-%25e0%25a4%25ac%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%25b9%25e0%25a4%25a4%25e0%25a4%25be

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली