ढाणी में लगी आग से घरेलू सामान जलकर हुआ राख सरदारशहर

ढाणी में लगी आग से घरेलू सामान जलकर हुआ राख

सरदारशहर। तहसील क्षेत्र के गांव रणसीसर की रोही में आज अचानक आग लग गई जिससे किसान का घरेलू सामान जलकर राख में तब्दील हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रणसीसर निवासी समुंदर सिंघल पुत्र उदमी राम मेघवाल के खेत में बने छपरे में अचानक आग लग गई जिससे घरेलू सामान, पाइप फुव्वारे, बर्तन व पहनने के कपड़ें, ओढ़ने के बिस्तर जलकर राख हो गए। गनीमत यह रही कि जब आग लगी तब पास में ट्यूबेल चल रहा था जिससे तत्काल ही किसान ने आग पर पानी डालकर आग को बुझा दिया।

विवेक पाल सिंह 

The post ढाणी में लगी आग से घरेलू सामान जलकर हुआ राख सरदारशहर appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%a2%e0%a4%be%e0%a4%a3%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a5%80-%e0%a4%86%e0%a4%97-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%98%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b2%e0%a5%82-%e0%a4%b8%e0%a4%be/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25a2%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a3%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%2597%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%2586%25e0%25a4%2597-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%2598%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%2582-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25be

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली