पशु चिकित्सक नही ,एक साल से लगा है चिकित्सालय में ताला ,पशुपालक है परेशान-सरदारशहर
पशु चिकित्सक नही ,एक साल से लगा है चिकित्सालय में ताला ,पशुपालक है परेशान
सरदारशहर । तहसील के ग्राम पंचायत किकासर के गाँव सोनपालसर में बने पशु चिकित्सालय में चिकित्सक नहीं होने के कारण गत एक साल से चिकित्सालय पर ताले जड़े रहने से सोनपालसर सहित आसपास गांवों के पशुपालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गाँव के उमेद सिंह राठौड़ ने बताया कि पशु चिकित्सक नहीं होने के कारण क्षेत्र के पशुपालकों को निजी चिकित्सकों को बुलाकर पशुओं का उपचार करवाना पड़ता है। जो गरीब-किसान वर्ग के लिए महंगा साबित होता है ।लगातार एक साल से चिकित्सालय बंद होने के कारण इस क्षेत्र के पशु पालकों को अपने बीमार पशुओं के इलाज के लिए भटकना पड़ रहा है, लेकिन इसके बावजूद इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस पशु चिकित्सा केंद्र के अन्दर 6-7 आसपास के गांवों के पशुपालक निर्भर है। लेकिन यहां पर पशु चिकित्सक नहीं होने के कारण अस्पताल मे पिछले एक साल से ताले जड़े है। इसलिए ग्रामीणों को अपने बीमार पशुओं के इलाज के लिए भटकना पड़ता है इसके बावजूद विभाग की ओर से इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने बंद चिकित्सालय पर अपना रोष जताया।सोनपालसर,किकासर,मलसीसर,धीरासर हाडान,ढाणी भाटियान,ढाणी ईश्वरदास, ढाणी खिराज जी,कवलासर समेत कई गांवों के लिए एक मात्र यही पशु चिकित्सालय बना हुआ है। जिसको लेकर ग्रामीणों की ओर से कई बार क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों व प्रशासनीक अधिकारीयो को बार-बार अवगत करवाने के बाद भी समस्या का निवारण नहीं हो रहा है।अगर समय रहते समस्या का समाधान नही किया गया तो मजबूरन आन्दोलन किया जायेगा।
विवेक पाल सिंह
The post पशु चिकित्सक नही ,एक साल से लगा है चिकित्सालय में ताला ,पशुपालक है परेशान-सरदारशहर appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%aa%e0%a4%b6%e0%a5%81-%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%95-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%b2-%e0%a4%b8%e0%a5%87/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25b6%25e0%25a5%2581-%25e0%25a4%259a%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25a4%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%2595-%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25b9%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%258f%25e0%25a4%2595-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b2-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%2587
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें