9 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त सहित ट्रक किया जब्त-सरदारशहर
भानीपुरा पुलिस की सबसे बड़ी कार्यवाही,
9 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त सहित ट्रक किया जब्त,
दाल के कट्टों की आड़ में की जा रही थी तस्करी,
दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार,
बरामद पोस्त की अनुमानित कीमत 90 लाख रुपए,
सरदारशहर:- महानिरीक्षक पुलिस रेंज बीकानेर व पुलिस अधीक्षक चूरू द्वारा चलाए जा रहे अवैध डोडा पोस्त तस्कर अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत भानीपुरा पुलिस ने नाकेबंदी कर दाल से भरे ट्रक से अवैध डोडा पोस्त से भरे चुरा जप्त कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी मलकित सिंह ने बताया कि पुलिस थाने के सामने मेगा हाईवे पर नाकाबंदी की गई थी। इस दोरान सरदारशहर कि तरफ से आ रहे एक ट्रक को रोक कर चालक से पूछताछ की गई, तो उसने सही जानकारी नही दी। संदेह के आधार पर ट्रक की तलाशी पर उसमें दाल के कट्टो के नीचे 9 क्विंटल ग्राम डोडा पोस्त छिलका व 1 किलो 200 ग्राम अफिम भरा मिला। पुलिस ने उक्त डोडा-पोस्त मय ट्रक जब्त कर मेहर सिंह उर्फ काला पुत्र नाथा सिंह जाति मजहबी सिख उम्र 28 साल निवासी गलामीवाला तहसील फिरोजपुर, पंजाब ,व चालक गुरबिन्दर सिह पुत्र जसवंत सिह जाति जटसिख उम्र 28 साल निवासी खेडा पिन्ड तहसील पंजाब को गिरफ्तार किया व ट्रक आरजे21जीए4794 ट्रक को जप्त किया जाकर प्रकरण सं 36/2020 जुर्म धारा 8/15,8/18 एनडीपीएस एक्ट मे दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है। पोस्त की बाजार में कीमत लगभग 90 लाख रूपये आंकी गई है। समस्त कार्यवाही में थानाधिकारी मलकित सिंह के साथ ओमप्रकाश हेड कांस्टेबल ,कुलदीप कांनि,सुरेश कुमार कानि टीम में रहे। रामचंद्र कांस्टेबल,चालक राजेन्द्र कुमार कि विशेष भूमिका रही है।
विवेक पाल सिंह
The post 9 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त सहित ट्रक किया जब्त-सरदारशहर appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/9-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%82%e0%a4%9f%e0%a4%b2-%e0%a4%85%e0%a4%b5%e0%a5%88%e0%a4%a7-%e0%a4%a1%e0%a5%8b%e0%a4%a1%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4-%e0%a4%b8/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=9-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%259f%25e0%25a4%25b2-%25e0%25a4%2585%25e0%25a4%25b5%25e0%25a5%2588%25e0%25a4%25a7-%25e0%25a4%25a1%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25a1%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25a4-%25e0%25a4%25b8
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें