31 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह-जालौर

 जालौर। 31 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह सब को लेकर आज नगर परिषद के बाहर सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत विभिन्न विद्यालय के छात्र छात्राओं को जिला कलेक्टर महेंद्र सोनी व पुलिस अधीक्षक हिम्मत अभिलाष टाक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी के तहत रैली निकाली गई । वही सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया गया। सड़क सुरक्षा सप्ताह 4 से 10 फरवरी तक मनाया जाएगा। इस दौरान वाहन चालकों एवं सड़क सुरक्षा के लिए यातायात नियमों की जानकारी एवं जन जागरूकता अभियान के साथ-साथ मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। सड़क दुर्घटनाओं में हो रही वर्दी की रोकथाम के लिए आमजन में यातायात नियमों का प्रचार प्रसार किया जाएगा। उक्त सड़क सुरक्षा सप्ताह के दौरान समस्त थाना अधिकारियों द्वारा अपने थाना क्षेत्र में स्कूलों, कॉलेजों, शिक्षण संस्थाओं में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी के साथ-साथ अभियान में दिए गए दिनांक वाइज इवेंट के तहत मोटर वाहन अधिनियम में कार्यवाही करना सुनिश्चित करेंगे।

The post 31 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह-जालौर appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/31-%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b7%e0%a5%8d%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%b8%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a5%81%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a5%8d/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=31-%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b7%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%259f%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%25af-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25a1%25e0%25a4%25bc%25e0%25a4%2595-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258d

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली