14 वर्षिय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या-सरदारशहर

14 वर्षिय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सरदारशहर। तहसील के ग्राम रामसीसर छजलाणियां में एक 14 वर्षिय बालक ने अपने घर में फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को रात्रि में किसी वक्त बालक संदीपसिंह 14 पुत्र शायरसिंह राजपूत ने  घर के कमरें में फंदा लगा कर आत्म हत्या किये जाने की पुलिस को सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को उतार कर राजकीय अस्पताल के मोर्चरी कक्ष में रखवाया तथा श्निवार को मृतक के ताऊ रणजीतसिंह की रिपोर्ट पर मृग दर्ज लाश का  पोस्टमार्टम करवा कर लाश परिजनों के सूपूर्द कर दी। प्राप्त जानकारी अनुसार बालके पिता शायरसिंह ने दो वर्ष पूर्व स्प्रे पीकर आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद बालक मानसिक रूप से परेशान रहने लगा था। अस बीच बालक के जीजा ने भी स्प्रे पीकर आत्महत्या कर लिये जाने से बालक के दिमाक पर और अधिक परेशानी होने लगी। घर की माली हालत और परिवार का भरण पोषण नही होने से बालक अत्यधिक परेशान रहने लगा। इसके चलते बालक ने शुक्रवार को किसी वक्त फंदे पर लटक कर जीवन लीला समाप्त किया बताया जा रहा है। मृतक के एक भाई और दो बहन है जिसमें एक भाई और एक बहन शादीसुदा है।    

विवेक पाल सिंह

The post 14 वर्षिय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या-सरदारशहर appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/14-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%bf%e0%a4%af-%e0%a4%af%e0%a5%81%e0%a4%b5%e0%a4%95-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%80-%e0%a4%b2%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%95/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=14-%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b7%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25af-%25e0%25a4%25af%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%2595-%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25ab%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%2597%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%2595

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली