अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई, महिलाओं ने सड़क व नाली निर्माण की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की

बारां. आज सुबह यहां नगर नगर परिषद कार्यालय में अटरू रोड स्थित कुंज विहार कॉलोनी की महिलाओं ने पहुंचकर सड़क व नाली निर्माण की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की व अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई।

दर्जनों महिलाओं ने यहां पहुंच कर नगर परिषद के आयुक्त मनोज मीणा से मिलकर अपनी समस्या से अवगत कराया उन्होंने कहा कि इस मामले में सभापति से मिले मैं कुछ नहीं कर सकता। इसके बाद महिलाओं ने परिषद के भीतर ही जमकर नारेबाजी की व आक्रोश जताया लेकिन सभापति वहां नहीं होने के कारण वह उनसे नहीं मिल पाई।

कुन्ज बिहार कॉलोनी निवासी सुमित्रा सुमन, नटी बाई मेहरा, सोनू बाई, शांति बाई, सुगना भील, मंजू पंकज समेत दर्जनों महिलाओं ने बताया कि कॉलोनी में २५ ३० साल से रोड व नालियों का अभाव होने से लोग यहां नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे हैं। यहां जगह-जगह भरे गंदे पानी के डाबरे जिनमें मच्छरों के कारण लोग बीमार भी हो रहे हैं। नगर परिषद के आयुक्त साहब से मिले, लेकिन उन्होंने टका सा जवाब देकर हमें भगा दिया।…

The post अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई, महिलाओं ने सड़क व नाली निर्माण की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%85%e0%a4%a7%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%96%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%96%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a5%81/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2585%25e0%25a4%25a7%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25af%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258b-%25e0%25a4%2596%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%2596%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%259f%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%2581

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली