अनूपगढ़ विधानसभा विधायक संतोष प्रभुदयाल बावरी के 36 वें जन्मदिवस
घड़साना
अनूपगढ़ विधानसभा विधायक संतोष प्रभुदयाल बावरी के 36 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर भारतीय जनता पार्टी घड़साना इकाई ने भाजपा युवा नेता कालूराम पेंसिया के तत्वावधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन कर बड़ी धूमधाम से जन्मदिवस मनाया।
स्थानीय कुम्हार धर्मशाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान विधायक संतोष बावरी ने समस्त कार्यकर्ताओ की मौजूदगी में सब के साथ मिलकर कैक काटा ।
केक काटकर सभी कार्यकर्ताओं ने विधायक की लंबी उम्र की कामना कर एक दूसरे को कैक व मिठाईया बांटकर जन्मदिवस की बधाइयाँ दी।
रक्तदान शिविर में मैत्री ब्लड बैंक सूरतगढ़ टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान की।
शिविर में कुल 39 यूनिट रक्त संग्रह हुआ।
शिविर में रक्त देने वालो को फ्लफ्रूट व दूध की सुविधा उपलब्ध करवाई गई।
इस अवसर पर विधायक पति प्रभुदयाल बावरी, व्यापार मंडल प्रदेशाध्यक्ष किशन दुग्गल,मीडिया प्रभारी मदन गेदर, संदीप ढिल्लों, गब्बर सिंह सतराणा, उपजिला प्रमुख नक्षत्र सिंह रमाणा, ओम यादव,संदीप भुल्लर, देवीलाल तावनियाँ सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रमेश मेघवाल घड़साना
The post अनूपगढ़ विधानसभा विधायक संतोष प्रभुदयाल बावरी के 36 वें जन्मदिवस appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%85%e0%a4%a8%e0%a5%82%e0%a4%aa%e0%a4%97%e0%a5%9d-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b8%e0%a4%ad%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%95-%e0%a4%b8/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2585%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%2582%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%2597%25e0%25a5%259d-%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25a7%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25ad%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25a7%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%2595-%25e0%25a4%25b8
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें