मोदी सरकार का ऐलान, दमन-द्वीव व दादरा और नगर हवेली का होगा विलय

जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित राज्यों में विभाजित किए जाने के बाद केंद्र सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने दो केंद्र शासित प्रदेश दमन व दीव और दादरा एवं नगर हवेली को एक केंद्र शासित प्रदेश करने का फैसला लिया है। दोनों ही केंद्र शासित प्रदेशों को अब एक केंद्र शासित प्रदेश में विलय कर दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने बताया किक इस बाबत संसद में बिल को अगले हफ्ते पेश किया जाएगा।

इस बाबत दादरा और नगर हवेली व दमन और द्वीव बिल 2019 को संसद में पेश किया जाएगा। इस प्रस्ताव को जम्मू कश्मीर के विभाजन के तीन महीने बाद लाया जा रहा है। इससे पहले जम्मू कश्मीर को 5 अगस्त को दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया गया था। जिसके बाद जम्मू कश्मीर अलग केंद्र शासित राज्य बन गया और लद्दाख को अलग केंद्र शासित राज्य बना दिया गया।

इस बाबत केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने लोकसभा में जानकारी दी जबकि राज्य सभा में वी मुरलीधरन ने राज्यसभा में जानकारी दी। यह बिल 25 नवबर को पेश किया जाएगा। इस बिल को पहले ही कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है। बता दें कि दादरा और नगर हवेली व दमन और द्वी एक दूसरे से 35 किलोमीटर दूर हैं। ऐसे में दोनों के विलय हो जाने से इन केंद्रशासित प्रदेशों का प्रशासन आसान हो जाएगा। दोनों ही केंद्र शासित प्रदेशों को एक एडमिनिस्ट्रेटर द्वारा संचालित किया जा रहा था।

The post मोदी सरकार का ऐलान, दमन-द्वीव व दादरा और नगर हवेली का होगा विलय appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%90%e0%a4%b2%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%a6%e0%a4%ae%e0%a4%a8-%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b5/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25a6%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%2590%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a8-%25e0%25a4%25a6%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25a8-%25e0%25a4%25a6%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b5

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216