यमुना एक्सप्रेस वे पर कंबाइन में घुसी कार, आंध्रप्रदेश की महिला की मौत, पति घायल
मथुरा में शुक्रवार की सुबह यमुना एक्सप्रेस वे पर खड़ी कंबाइन मशीन में कार घुस गई। हादसे में कार सवार आंध्रप्रदेश की रहने वाली महिला की मौत हो गई, जबकि उसका पति घायल हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
आंध्रप्रदेश के कॉकलांग जिला के गांव वादिया राजन निवासी राधाप्रसाद अपनी 35 वर्षीय पत्नी प्रसन्ना के साथ आगरा से नोएडा की ओर जा रहे थे। थाना नौहझील क्षेत्र के गांव पालखेड़ा के निकट एक्सप्रेस वे पर खड़ी कंबाइन मशीन में उनकी कार घुस गई।
घटना में प्रसन्ना की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति राधाप्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची नौहझील पुलिस ने प्रसन्ना के शव का पोस्टमार्टम कराया और राधाप्रसाद को अस्पताल में भर्ती कराया। उनके परिजनों को सूचना दी गई है।
The post यमुना एक्सप्रेस वे पर कंबाइन में घुसी कार, आंध्रप्रदेश की महिला की मौत, पति घायल appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%b5%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a4%82%e0%a4%ac/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%258f%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%25b8-%25e0%25a4%25b5%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%25ac
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें