राजस्थान के नागौर में बस के आगे सांड आने से बड़ा हादसा, 12 लोगों की मौत

राजस्थान के नागौर जिले के कुचामन सिटी मेगा हाईवे पर हुई एक बड़ी दुर्घटना में 12 लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तड़के करीब 3 बजे कुचामन सिटी मेगा हाईवे पर कालाभाटा के पास एक मिनी बस के एक सांड से टकराने के बाद पेड़ में जा घुसने के कारण हुआ।

मिनी बस सड़क पर खड़े सांड से टकराकर अनियंत्रित हो गई और फिर पेड़ से जा टकराई। इस टक्कर में मिनी बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर कोहराम मच गया। पूरी सड़क खून से लाल हो गई और लाशों के साथ घायल हुए लोग लहुलुहान हालत में पड़े मिले।

सूचना पर कुचामन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौत का मंजर देख उच्चाधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद चिकित्सा विभाग को अलर्ट किया और डॉक्टरों व नर्सिंग स्टॉफ को तुरंत अस्पताल बुलाया गया। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस, निजी वाहनों की मदद से घायलों को कुचामन के राजकीय अस्पताल पहुंचाया और इलाज शुरू कराया। घायलों में 5 लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जयपुर रेफर कर दिया गया है।

वहीं मृतकों के शव मोर्चरी में रखे जा रहे हैं। मृतको में बच्चे, महिलाएं, पुरुष शामिल हैं। ये सभी महाराष्ट्र के निवासी हैं और महाराष्ट्र से हरियाणा जा रहे थे। नागौर जिले के आला अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गये हैं।

The post राजस्थान के नागौर में बस के आगे सांड आने से बड़ा हादसा, 12 लोगों की मौत appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%97%e0%a5%8c%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ac%e0%a4%b8-%e0%a4%95/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25a5%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a8-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%2597%25e0%25a5%258c%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%25ac%25e0%25a4%25b8-%25e0%25a4%2595

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216