टोडाभीम ब्लॉक की मासिक बैठक संपन्न
कार्यालय-मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, करौली
जिला आईईसी अनुभाग, स्वास्थ्य भवन, करौली।
टोडाभीम ब्लॉक की मासिक बैठक संपन्न
मच्छर जनित बीमारी नियंत्रण एवं पुरूष नसबंदी केस लाने पर रहा जोर
करौली। टोडाभीम ब्लाॅक की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन खण्ड सभागार में किया गया, जहां सीएमएचओ डाॅ. दिनेशचंद मीना के निर्देशानुसार जिलास्तरीय अधिकारियों द्वारा विभागीय कार्यक्रमों मासिक प्रगति की समीक्षा की गई।
आरसीएचओ डाॅ. जयंतीलाल ने दिसम्बर माह से शुरू होने वाले सघन मिशन इंद्रघनुष- 2 की तैयारिया की जानकारी लेते हुए इस दौरान शत-प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करने की प्रक्रिया विस्तार से बताई तथा टीकाकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिये डिप्टी सीएमएचओ (पक) डाॅ. सतीशचंद मीना ने परिवार कल्याण की स्थिति से रूबरू होकर क्षेत्र में परिवार नियोजन गतिविधियों में सक्रियता लाने के निर्देश प्रदान किये। उन्होंने कहा कि एएनएम क्षेत्र में भ्रमण कर महिला एवं पुरूष नसबंदी केस लाएं एवं जनसंख्या नियंत्रण के लिए योग दंपतियों को परिवार नियोजन के साधनों के उपयोग के लिए प्रेरित करें। उन्होनें कहा कि पुरूष नसबंदी मोबलाईजेशन पखवाडे में पुरूषों को जागरूक कर प्रेरित करें एवं उन्हें बताऐं की पुरूषों को नसबंदी पर प्रोत्साहन तीन हजार दी जाती है तथा प्रेरित कर्ता को चार सौ रूपये देय है।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक आशुतोष पांडेय ने पीपीटी के माध्यम से योजनाओं में ब्लाॅक की मासिक प्रगति से अवगत कराते हुए न्यून प्रगति वाले सेक्टर की स्थिति बैठक दौरान रखी एवं आगामी बैठक तक इनमें सुधार की अपेक्षा जताई। उन्होनें एएनसी रजिस्ट्रेशन प्रथम तीन माह में किए जाने , चतुर्थ एएनसी तक की सुनिश्चित करने, रिपोर्टिंग गैप को कम किए जाने सहित पीसीटीएस सॉफ्टवेयर में लाइन लिस्टिंग को समय पर पूरा किया जाने बारे में विस्तार से बताया। । बैठक में बीसीएमओ डॉ. देवी सहाय मीणा, बीपीएम कुलदीप,चिकित्सा संस्थान प्रभारी, बीपीएम, एएनएम, एलएचवी एवं कम्प्यूटर आँपरेटर मौजूद रहे।
The post टोडाभीम ब्लॉक की मासिक बैठक संपन्न appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%9f%e0%a5%8b%e0%a4%a1%e0%a4%be%e0%a4%ad%e0%a5%80%e0%a4%ae-%e0%a4%ac%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%89%e0%a4%95-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%ac%e0%a5%88/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%259f%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25a1%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25ad%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%25ae-%25e0%25a4%25ac%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%2589%25e0%25a4%2595-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%2595-%25e0%25a4%25ac%25e0%25a5%2588
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें