मोदी सरकार की एक योजना से मिले 16 लाख से ज्यादा रोजगार
मोदी सरकार ने कितने रोज़गार दिए? रोज़गार हैं कहां? ऐसा कहने वालों के लिए एक जवाब लोकसभा से निकल कर आया है। जवाब रोज़गार के आंकड़ों के रूप में है। रोजगार के मामले में पीएम मोदी के आलोचकों को ये डेटा परेशान कर सकता है क्योंकि वो लगातार रोजगार नहीं होने की बात कहते रहे हैं।
अकेले एमएसएमई मंत्रालय की एक योजना "प्रधानमंत्री इंप्लायमेंट जनरेशन प्रोगाम" में पिछले चार साल में 16 लाख से ज्यादा रोजगार दिए है। ये जानकारी एमएसएमई मंत्री नितिन गडकरी ने लोकसभा में दी है। ये रोजगार बहुत छोटी छोटी मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस युनिट खोलने से पैदा हुए।
सरकार ने देश के हर एक ज़िले में 75 यूनिट खोलने का टारगेट रखा है। यूनिट खोलने के लिए सरकार बैंकों, को-ऑपरेटिव के ज़रिये 10 लाख से 25 लाख रुपए देती है और दूसरे फेज़ के तहत उस यूनिट को बढ़ाने के लिए 25 लाख रुपए से एक करोड़ रुपए तक देती है. साथ ही खादी ग्रामोद्योग के ज़रिए इस पर 15-35% सब्सिडी भी मिलती है।
The post मोदी सरकार की एक योजना से मिले 16 लाख से ज्यादा रोजगार appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%b8%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%95-%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%9c%e0%a4%a8%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ae/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25a6%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%258f%25e0%25a4%2595-%25e0%25a4%25af%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25ae
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें