एबीवीपी कार्यकर्ताओं की हुई जीत पर फर्जी कोचिंगओ के खिलाफ हुई कार्रवाई
विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा 2 दिवस पूर्व बिना मान्यता प्राप्त कोचिंगों के विरुद्ध ज्ञापन दिया गया था।इस दौरान प्रशासन को 48 घण्टे का अवसर दिया था।और यह चेतावनी भी दी थी कि यदि प्रशासन इस विषय पर कोई कार्यवाही नही करता है तो विद्यार्थी परिषद उग्र आंदोलन करेगा किन्तु प्रशासन ने इस विषय मे सकारात्मकता दिखाते हुए बिना मान्यता प्राप्त कोचिंगो पर कार्यवाही करने का पूर्ण आश्वासन दिया है और प्रशासन ने इस संबंध में 7 दिवस का समय मांगा है।इसी प्रकार एबीवीपी के नगर मंत्री सीताराम गुर्जर ने बताया कि विद्यार्थी परिषद सदैव ज्ञान,शील,एकता के ध्येय पर कार्य करता है।विद्यार्थी परिषद का प्रत्येक कार्यकर्ता अनुशासन में रहकर हि कार्य करता है।इसीलिए परिषद के कार्यकर्ताओं ने तय किया कि प्रशासन को उचित समय दिया जाएं। इसी के साथ आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा निम्न विषयो को लेकर एक सुझाव पत्र अतिरिक्त जिला कलेक्टर महोदय को सौंपा…
सुझाव पत्र के बिंदु क्रमशः रहे…..
1:-गंगापुर सिटी में चल रही कोचिंग का रजिस्ट्रेशन हो
2:-कोचिंग में अत्यंत सभी छात्रों को पुलिस वेरिफिकेशन हो ताकि गंगापुर सिटी में हो रहे अपराधों पर नियंत्रण लगाया जा सके
3:-गंगापुर सिटी में अध्ययन छात्र एवं छात्राओं का पहचान पत्र तैयार कराया जाए
4:-कोचिंग में विद्यालय में अध्ययन सभी छात्र छात्राओं की फीस उनकी परिवार जैनिक स्थिति को देखते हुए एक निश्चित मापदंड तय करें जाए
5:-गंगापुर सिटी कोचिंग विद्यालय में मूलभूत आवश्यकताओं से संबंधित सामग्री को रखा जाए जैसे आग बुझाने वाले अग्निशामक यंत्र कैमरी सेफ्टी टैंक आपदाओं से निपटने हेतु सामग्री
6:-जितनी सीट कोचिंग में विद्यालय में हो उसी के अनुसार छात्र छात्राओं को रखा जाए
7:-छात्र व छात्राओं हेतु एक विशेष कक्ष के कोचिंग में विद्यालय में दिया जाए
ज्ञापन देने वाले नगर मंत्री सीताराम गुर्जर नगर सह मंत्री महेश सैनी नगर सह मंत्री मनोज पंडित आशीष गुर्जर, छात्रसंघ अध्यक्ष रामकेश सैनी सुरेश सैनी अशोक बालाजी अंकित जोशी संतोष शर्मा तरुण शर्मा अमित नागेश लोडिंग अरविंद नरेंद्र कुमार तरुण व्यास अमर सिंह जोशी आदि मौजूद थे
The post एबीवीपी कार्यकर्ताओं की हुई जीत पर फर्जी कोचिंगओ के खिलाफ हुई कार्रवाई appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%8f%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%aa%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a5%80/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%258f%25e0%25a4%25ac%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%25b5%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25a4%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%2593%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2580
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें