भाविप मध्य प्रांत की बैठक में अजयमेरु शाखा का शुभारंभ

 भीलवाड़ा 27 नवंबर। भारत विकास परिषद राजस्थान मध्य प्रांत की बैठक प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश अजमेरा की अध्यक्षता में हुई। महासचिव संदीप बाल्दी ने बताया कि बैठक में अजमेर शहर में नवीन शाखा अजयमेरू का गठन कर चार्टर प्रदान किया गया। अजयमेरू शाखा के 46 सदस्यों को संकल्प के साथ दायित्व ग्रहण सुभाष जैन एवं राष्ट्रीय मंत्री वित्त मालचन्द गर्ग ने करवाया। सहसंगठन मंत्री डॉ. सुरेश गाबा ने शाखा और दायित्वधारियों का परिचय दिया। विकास रत्न व 17 विकास मित्रों का सम्मान संरक्षक मुकुट बिहारी मालपानी ने कराया । नई शाखा के पर्यावरण संरक्षण प्रकल्प के तहत थेले का विमोचन किया गया। रीजनल अध्यक्ष शांतिलाल पानगड़िया के मन की बात और दिनेश कोगटा, प्रांतीय वित्तसचिव सुधीर व्यासने प्रकल्प उदबोधन दिया। अंत में प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश अजमेरा ने सभी का आभार व्यक्त किया।

मूलचन्द पेसवानी

The post भाविप मध्य प्रांत की बैठक में अजयमेरु शाखा का शुभारंभ appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%aa-%e0%a4%ae%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%a0%e0%a4%95/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25ad%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25aa-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25a7%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25af-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%25a4-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25ac%25e0%25a5%2588%25e0%25a4%25a0%25e0%25a4%2595

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली