फिरोजाबाद पुलिस ने दो इनामी अपराधी दबोचे, 2018 में मथुरा जेल से हुए थे फरार

मथुरा जिला जेल की दीवार फांदकर भागे दो शातिर अपराधियों को जनपद फिरोजाबाद की थाना नारखी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों के पास से दो तमंचा, कारतूस, एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

गिरफ्तार शातिर राहुल कुशवाह पुत्र तहसीलदार निवासी मोहल्ला हथौड़ा जलेसर, एटा व कलुआ पुत्र नबाव खान निवासी किशोरपुरा, वृंदावन हैं। दोनों 1 जनवरी 2018 को मथुरा जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए थे।

इस मामले में जेल पुलिस के चार वार्डेन निलंबित किये गए थे। उक्त दोनों शातिर अपराधियों पर इनाम घोषित किया गया था। दोनों अपराधी काफी समय से टूंडला में और फिर नगला सिकंदर में मकान खरीदकर रह रहे थे।

The post फिरोजाबाद पुलिस ने दो इनामी अपराधी दबोचे, 2018 में मथुरा जेल से हुए थे फरार appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%ab%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%9c%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a6-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%b8-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%87%e0%a4%a8%e0%a4%be/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25ab%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%259c%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25ac%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a6-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25b8-%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25a6%25e0%25a5%258b-%25e0%25a4%2587%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25be

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216