वृंदावन: 28 नवंबर को बांकेबिहारी की नगरी में होंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, यह है पूरा कार्यक्रम
मथुरा के वृंदावन स्थित रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में 26 करोड़ की लागत से बना शारदा ब्लॉक का उद्घाटन 28 नवंबर को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे। इनके साथ प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी होंगे।
सेवाश्रम के सचिव स्वामी सुप्रकाशानंद महाराज ने बताया कि अस्पताल के 100 वर्षों से अधिक समय में पहली बार देश के राष्ट्रपति आ रहे हैं, जो कि सौभाग्य की बात है। सेवाश्रम में वो 45 मिनट ठहरेंगे। सबसे पहले मिशन की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा।
प्रात: 10 बजे राष्ट्रपति शारदा ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद शारदा ब्लॉक में रोगियों को मिलने वाली सुविधाओं का अवलोकन करेंगे। इस दौरान अस्पताल प्रबंधन द्वारा नवीन ब्लॉक का टीजर उन्हें दिखाया जाएगा।…
The post वृंदावन: 28 नवंबर को बांकेबिहारी की नगरी में होंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, यह है पूरा कार्यक्रम appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%b5%e0%a5%83%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%b5%e0%a4%a8-28-%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%82%e0%a4%ac%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%ac%e0%a4%bf/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25b5%25e0%25a5%2583%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%25a6%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25a8-28-%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%25ac%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258b-%25e0%25a4%25ac%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%25ac%25e0%25a4%25bf
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें