निखिल जैन का भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन

शाहपुरा के होनहार विद्यार्थी निखिल जैन का भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन हुआ है। भारत सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग की ओर से आज जारी पत्र में निखिल जैन को भारतीय डाक सेवा में आवंटन किया गया है। जैन की आॅल इंडिया रेंक 405 वीं बनी है। उसे प्रशिक्षण के लिए हैदराबाद सेंटर आवंटित किया गया है। वर्तमान में दिल्ली में प्रशासनिक सेवा की कोचिंग कर रहे निखिल के पिता शाहपुरा सेटेलाइट चिकित्सालय में मेल नर्स के पद पर कार्यरत है। निखिल ने इस वर्ष भी आईएएस की परीक्षा दी है। निखिल की मां तारा जैन ने बताया कि निखिल की प्रांरभिक शिक्षा शाहपुरा के इम्मानुएल स्कूल में हुई तथा हायर सैकंडरी की परीक्षा उसने विवेकानंद केंद्र विद्यालय हुरड़ा से उत्र्तीण की। बाद में उसने अहमदाबाद के पं. दीनदयाल उपाध्याय यूनिवर्सिटी में अध्ययन किया व दिल्ली में आईएएस की कोचिंग कर 2018 में परीक्षा दी। प्रथम प्रयास में ही उसका चयन होने पर शाहपुरा में खुशी की लहर छा गयी है। आईएएस 2018 सिविल सेवा परीक्षा की कुछ सीटों का परिणाम रोका गया था जो अब जारी किया गया है। उसमें निखिल की 405 वीं रेंक बनी है।

शाहपुरा – मूलचन्द पेसवानी 

The post निखिल जैन का भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयन appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%96%e0%a4%bf%e0%a4%b2-%e0%a4%9c%e0%a5%88%e0%a4%a8-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%aa%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b6%e0%a4%be/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%2596%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25b2-%25e0%25a4%259c%25e0%25a5%2588%25e0%25a4%25a8-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25ad%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25a4%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%25af-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25b6%25e0%25a4%25be

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: डीए का भुगतान सितम्बर माह में एरियर के साथ होगा – मुकेश गालव

कन्हैया दंगल पौराणिक कथाएं सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

खंडार तहसीलक्षेत्र मे मौसम के तीखे तेवर से किसानों की फसल को पहुंचा बडा आघात।