बनारस उत्तर प्रदेश

सेवापुरी, २३ नवम्बर २०१९, युवा प्रतिभाओं को स्पन्दित और लोक संस्कृति के संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए पं दीनदयाल उपाध्याय राजकीय बालिका महाविद्यालय सेवापुरी, वाराणसी में दिनांक १९ नवम्बर २०१९ को हिंदी परिषद द्वारा आयोजित काव्य पाठ/ लोक गायन प्रतियोगिता में महाविद्यालय की ३५ छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ यशोधरा शर्मा के कुशल निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता में छात्राओं की मौलिक सृजनशीलता को नव्यतापूर्ण आयाम प्रदत्त किया गया और साथ ही पश्चिमीकरण के आगोश में अपनी मौलिक लोक – संस्कृति के अस्तित्व को बचाए रखना हमारा मौलिक दायित्व है, इसी दायित्व का निर्वाह करते हुए छात्राओं ने संस्कार, तीज – त्यौहार, जाति एवं श्रमगीत प्रस्तुत किया, जिसमें महजबीं बानो – प्रथम, सोनी पाठक- द्वितीय, आहना एवं नीलम विश्वकर्मा संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर काबिज हुईं। कार्यक्रम के संयोजक डॉ कमलेश कुमार वर्मा एवं संचालक डॉ रामकृष्ण गौतम थे। 

         अंग्रेजी विभाग की ओर से दिनांक २१ नवम्बर २०१९ को सोशल मीडिया की उपयोगिता एवं दुष्प्रभाव ( Pros. & Cons. Of Social Media ) विषयक एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें सोनाली सिंह ने प्रथम, ज्योति मौर्या ने द्वितीय एवं आस्था सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, कार्यक्रम का संचालन डॉ अर्चना गुप्ता, विभागाध्यक्ष अंग्रेजी ने किया।

         गृहविज्ञान विभाग के तत्वावधान में दिनांक २२ एवं २३ नवम्बर २०१९ को क्रमशः ‘ भारतीय वेशभूषा का प्रदर्शन एवं आशु प्रतिभा प्रर्दशन के कार्यक्रम आयोजित हुए। २२ नवम्बर २०१९ को आयोजित "भारतीय वेशभूषा का प्रदर्शन " प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने सम्पूर्ण भारत को महाविद्यालय मंच पर प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में रिया जायसवाल प्रथम, सोनाली सिंह द्वितीय एवं निशा देवी और आंचल गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

    दिनांक २३ नवम्बर २०१९ को गृहविज्ञान विभाग की ओर से आयोजित ‘आशु प्रतिभा प्रदर्शन’ प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसमें नन्दिनी ने प्रथम, सोनाली सिंह ने द्वितीय एवं रिया जायसवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ रेखा सिंह, विषय वस्तु विशेषज्ञ , भारतीय सब्जी अनुसंधान केंद्र, वाराणसी ने अपने किचेन गार्डन विषयक व्याख्यान को प्रस्तुत करते हुए कहा कि हम थोड़ी सी जागरूकता से अल्प खर्च में भी भरपूर पोषण प्राप्त कर सकते हैं। प्रतियोगिता का संयोजन एवं संचालन गृहविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ आशा ने कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन किया।

       Brazilian Declaration- WHO के निर्देशन में राज्य सरकार के संरक्षण में २३ नवम्बर २०१९ को महाविद्यालय में यातायात समस्या और समाधान विषयक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़- चढ़कर प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में कुल गेना देवी ने प्रथम, कु उषा देवी एवं नेहा जायसवाल ने द्वितीय, कु संजना तिवारी एवं कु मोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ आर के गौतम एवं डॉ कमलेश कुमार सिंह ने किया। समस्त कार्यक्रमों में महाविद्यालय के प्राध्यापकों का सराहनीय योगदान रहा।

The post appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/19166-2/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=19166-2

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216