गंभीर ने वर्ल्‍ड कप फाइनल में शतक से चूकने का दोष धोनी पर मढ़ा |

पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर अपने बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं। बीजेपी के टिकट पर लोकसभा सांसद बनने के बाद भी उनकी यह पहचान कायम है। अब एमएस धोनी के खिलाफ बयान देकर उन्‍होंने एक नए विवाद को हवा दे दी है।

एक वेबसाइट को दिए इंटरव्‍यू में गंभीर ने कहा कि 2011 वर्ल्‍ड कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले के दौरान धोनी की बात के चलते उनका शतक नहीं बन पाया। गंभीर का कहना है कि धोनी ने उन्‍हें शतक के पास होने की बात कही इससे उनका ध्‍यान भटक गया।

बता दें कि फाइनल मैच में गंभीर ने 97 रन की पारी खेली थी। जब वे शतक से केवल 3 रन दूर थे तब क्रीज से बाहर निकलकर आक्रामक शॉट लगाने के प्रयास में वे थिसारा परेरा की गेंद पर बोल्‍ड हो गए थे। भारत यह मैच जीत गया था लेकिन गंभीर फाइनल में शतक लगाने का कमाल करने से दूर रह गए थे। इस मैच में एमएस धोनी ने नाबाद 91 रन की पारी खेली थी और वे मैन ऑफ द मैच चुने गए थे। 

The post गंभीर ने वर्ल्‍ड कप फाइनल में शतक से चूकने का दोष धोनी पर मढ़ा | appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%97%e0%a4%82%e0%a4%ad%e0%a5%80%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e2%80%8d%e0%a4%a1-%e0%a4%95%e0%a4%aa-%e0%a4%ab%e0%a4%be%e0%a4%87%e0%a4%a8%e0%a4%b2/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2597%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%25ad%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%258d%25e2%2580%258d%25e0%25a4%25a1-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25aa-%25e0%25a4%25ab%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%2587%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25b2

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली