शिक्षक रात में छात्रा से मिलने पहुंचा था गांव, लोगों ने डंडे से कर दी पिटाई
श्रीगंगानगर. राजस्थान (Rajasthan) के श्रीगंगानगर (Sri Ganganagar) जिले में निजी स्कूल (Private School) के एक शिक्षक की पिटाई (Beating) का वीडियो वायरल (Viral Video) हुआ है. वायरल हुए इस वीडियो में कुछ लोग शिक्षक की डंडे से जमकर पिटाई कर रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक शिक्षक रात में स्कूल की ही एक छात्रा से मिलने के लिए उसके गांव पहुंचा था, जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़कर जमकर धुनाई कर दी.
पूरा मामला
दरअसल, श्रीगंगानगर में एक निजी स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षक को ग्रामीणों ने उल्टा लेटा कर डंडे से दे दनादन पीट दिया. वायरल वीडियो में पिट रहा शिक्षक श्रीगंगानगर जिले के सादुलशहर में एक निजी स्कूल में अध्यापक है, जो अपनी ही स्कूल की एक छात्रा से मिलने के लिए देर रात मंगलवार को उसके गांव पहुंचा था. इस दौरान ग्रामीणों को जब शिक्षक की करतूत का पता चला तो उन्होंने उसे पकड़ लिया. इसके बाद शिक्षक की जमकर पिटाई कर डाली….
The post शिक्षक रात में छात्रा से मिलने पहुंचा था गांव, लोगों ने डंडे से कर दी पिटाई appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a4%95-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%9b%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ae/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25b6%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b7%25e0%25a4%2595-%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a4-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%259b%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a4%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25ae
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें