कोर्ट के आदेशों का खुलेआम उल्लंघन , रेत का अवैध कारोबार
बारां. जिले के समूचे किशनगंज शाहबाद उपखंड क्षेत्र में रेत का अवैध कारोबार जोरों पर चल रहा है। क्षेत्र में बजरी कारोबारी कोर्ट के आदेशों का खुलेआम उल्लंघन कर ट्रकों से रात के समय आते जाते दिख रहे हैं।
प्रशासनिक अनदेखी के चलते क्षेत्र में बजरी कारोबारियों द्वारा जिला मुख्यालय के एनएच २७ समेत रामगढ़ रोड व मुंडियर कस्बे से निकल रहे है। राजपुर बेटा गांव से आगे करहाल होते हुए खंडार से रेत का अवैध कारोबार किया जा रहा है। बजरी माफिया बजरी को ऊंची कीमतों में बेचकर भारी मुनाफा कमा रहे हैं। क्षेत्र के गजरेठा, शाहाबाद, केलवाड़ा सहित कई छोटे-बड़े कस्बों में रेत के खाली होते ट्रक नजर आते हैं। गजरेठा, समरानिया, केलवाड़ा कस्बे में रेत के ढेर दिखाई पड़ते हैं। अवैध बजरी के कारोबारी समरानिया, केलवाड़ा कस्बे में स्टाक पर ऊंची दरों में रेत बेचकर कर मोटी कमाई में लगे हुए हैं। जागरूक लोगों का कहना है कि, पुलिस व प्रशासन को कई बार सूचना के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है।…
The post कोर्ट के आदेशों का खुलेआम उल्लंघन , रेत का अवैध कारोबार appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%95%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%86%e0%a4%a6%e0%a5%87%e0%a4%b6%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%96%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%86%e0%a4%ae/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%259f-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%2586%25e0%25a4%25a6%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%25b6%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%2596%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2586%25e0%25a4%25ae
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें