बारात लेकर आ रही कार की ट्रैक्टर से जबरदस्त भिड़ंत, 3 की मौत व 5 गंभीर रूप से घायल
सीकर. राजस्थान (Rajasthan) में सीकर (Sikar) जिले के खंडेला थाना क्षेत्र में स्टेट हाईवे 37 (State Highway) पर हुए भीषण सड़क हादसे (Road Accident) में 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. बता दें कि गंगाराम की ढाणी के पास देर रात मंगलवार को बारातियों से भरी एक कार और ट्रैक्टर के बीच जबरदस्त भिड़ंत (Collision) हो गई, जिससे ये बड़ा हादसा हो गया.
पूरा मामला
वहीं 5 बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें दो घायलों की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक झुंझुनू जिले के इंद्रपुरा के गिरधरपुरा गांव से मेघवाल समाज की बारात लेकर जा रहे था. कार में करीब 8 लोग सवार थे, जो बारात लेकर खंडेला के भादवाडी आ रहे थे. तभी अचानक रास्ते में खंडेला उदयपुरवाटी मार्ग पर गंगाराम की ढाणी के पास घुमाव में ट्रैक्टर चलित लोडर से उनकी कार की भिड़ंत हो गई….
The post बारात लेकर आ रही कार की ट्रैक्टर से जबरदस्त भिड़ंत, 3 की मौत व 5 गंभीर रूप से घायल appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4-%e0%a4%b2%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%86-%e0%a4%b0%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25ac%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a4-%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%2586-%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25b9%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%259f%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें