मिशन 2020: चंद्रयान-3 को लॉन्च करने की तैयारी में इसरो |

मिशन 2020: चंद्रयान-3 को लॉन्च करने की तैयारी में इसरो |

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) सितंबर 2019 में पहली बार में चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंड करने में असफल रहा। अब जल्द ही इसरो चंद्रयान 3 को चंद्रमा की तरफ रवाना कर सकता है। सूत्रों का कहना है कि इसके लिए नवंबर 2020 तक की समयसीमा तय की गई है। इसरो ने कई समितियां बनाई हैं।

इसके लिए इसरो ने पैनल के साथ तीन सब समितियों की अक्तूबर से लेकर अब तक तीन उच्च स्तरीय बैठक हो चुकी है। इस नए मिशन में केवल लैंडर और रोवर शामिल होगा क्योंकि चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर ठीक तरह से कार्य कर रहा है। मंगलवार को ओवरव्यू (समीक्षा) कमिटी की बैठक हुई। जिसमें विभिन्न सब समितियों की सिफारिशों पर चर्चा की गई। समितियों ने संचालन शक्ति, सेंसर, इंजिनियरिंग और नेविगेशन को लेकर अपने प्रस्ताव दिए हैं। 

एक वैज्ञानिक ने कहा कि कार्य तेज गति से चल रहा है। इसरो ने अब तक 10 महत्वपूर्ण बिंदुओं का खाका खींच लिया है। जिसमें लैंडिंग साइट, नेविगेशन और लोकल नेविगेशन शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि पांच अक्तूबर को एक आधिकारिक नोटिस जारी किया गया है।

The post मिशन 2020: चंद्रयान-3 को लॉन्च करने की तैयारी में इसरो | appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%ae%e0%a4%bf%e0%a4%b6%e0%a4%a8-2020-%e0%a4%9a%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8-3-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%b2%e0%a5%89%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%9a-%e0%a4%95/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25b6%25e0%25a4%25a8-2020-%25e0%25a4%259a%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%25a6%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a8-3-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258b-%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%2589%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%259a-%25e0%25a4%2595

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली