नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष हरिशंकर निठारवाल ने पदभार ग्रहण किया |

नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष हरिशंकर निठारवाल ने पदभार ग्रहण किया |

रींगस : – शनिवार को रींगस नगरपालिका के नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष हरिशंकर निठारवाल ने पदभार ग्रहण करने से पहले अपनी पोती राही को पालिका अध्यक्ष की कुर्सी पर बिठा कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की प्रेरणा दी।

पदभार ग्रहण समारोह के दौरान कार्यवाहक अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत ने नवनिर्वाचित हरिशंकर निठारवाल को पद की जिम्मेदारी सौंपी। 

इस दौरान पालिकाध्यक्ष हरिशंकर निठारवाल ने कहा कि बड़े भ्राता कैलाश पारीक के अधूरे कार्यों को पूरा करके कस्बे के विकास को गति प्रदान की जाएगी।

उन्होंने सभी पार्षदों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि सभी वार्डों में समानता पूर्वक कार्य करवाया जाएगा किसी भी पार्षद से भेदभाव नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर कार्यवाहक पालिकाध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, अधिशासी अधिकारी ममता चौधरी, लेखा अधिकारी रामगोपाल बींवाल, पार्षद खेमराज धाबाई, विष्णु गंगावत, दीपशिखा सैन, किरण मावलिया, ममता सारण, जैतुसर ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि रामेश्वर बुड़ी, बाबूलाल निठारवाल, बजरंग लाल निठारवाल, ब्राह्मण महासभा समिति के अध्यक्ष गोविंद शर्मा, भागीरथ सिंह तंवर, श्रवण वर्मा, महिपाल सिंह निठारवाल, चिमन लाल गुप्ता, सुनील बाजिया, हेमंत मीणा, मुकेश कुमावत, अशोक बंशीवाला आदि उपस्थित थे।



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%a8%e0%a4%b5%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%a4-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a7%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a5%8d/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%259a%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25a4-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a7%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258d

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली