पति ही निकला पत्नी का हत्यारा…चलती गाड़ी से धक्का देकर दिया था घटना को अंजाम…पहुंचा सलाखों के पीछे।

पति ही निकला पत्नी का हत्यारा…चलती गाड़ी से धक्का देकर दिया था घटना को अंजाम…पहुंचा सलाखों के पीछे।

छत्तीसगढ़ 

 चांदो थाना अंतर्गत ग्राम करचा जाने वाले मार्ग के समीप ग्रामीणों ने एक महिला का खून से लथपथ शव सड़क पर देखा, जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई. मृतिका की पहचान कृति सोनवानी पति आशीष गुप्ता के रूप में की गई। घटना की जांच करने पहुंचे पुलिस ने प्रथम दृष्टया मौत को संदिग्ध मानते हुए इस मामले को गंभीरता से जांच शुरू की जांच के उपरांत मामला पंजीबद्ध कर घटना की तहकीकात में जुट गए। इस घटना में पोस्टमार्टम के बाद एक नया मोड़ सामने आया पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपने जांच और भी गंभीरता से शुरू कर दी. इस मामले में आरोपी पति आशीष गुप्ता की घटना के दिनांक से उसके पूर्व के सभी गतिविधियां संदिग्ध थी। जिस को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म करना स्वीकार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर पहले मृतिका कृति सोनवानी ने अनाचार का आरोप लगाया था, जिस पर आरोपी जेल में निरुद्ध था. बाद में कृति सोनवानी आशीष गुप्ता दोनों में आपसी समझौता कर मंदिर में प्रेम विवाह कर साथ रहने लगे थे. इस दौरान मृतिका गर्भवती हो गई थी लेकिन आरोपी हमेशा से रंजिश रखता था। पत्नी को अपने रास्ते से हटाने के लिए योजना बनाकर कर मायके जाने के नाम पर जंगल के रास्ते ले जाने लगा, जिसके बाद वह सुनसान जगह पाकर इस घटना को अंजाम तक पहुंचाने के लिए सबसे पहले वह मृतिका को मोटरसाइकिल से धक्का देकर गिरा दिया. आरोपी ने क्रूरता के साथ मृतिका के ऊपर कई बार मोटरसाइकिल चढ़ा दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे उसी हालत में छोड़कर भाग गया था. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a4%bf-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%aa%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b9%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%af/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25a4%25e0%25a4%25bf-%25e0%25a4%25b9%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25a4%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25b9%25e0%25a4%25a4%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25af

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216