तीनधाम यात्रियों का स्वागत
तीनधाम यात्रियों का स्वागत
सवाई माधोपुर 22 अक्टूबर। जिला मुख्यालय पर स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर, हाउसिंग बोर्ड रोड़, आलनपुर पर मंगलवार 22 अक्टूबर को तीन धाम यात्रा से सकुशल लौटे यात्रियों का स्वागत किया गया।
यात्रा से लौटे पत्रकार राजेश शर्मा एवं श्रीमती निर्मला शर्मा ने बताया कि बालाजी यात्रा कम्पनी स.मा. के बहादूर सैन के नेतृत्व बस द्वारा यात्री 8 सितम्बर को तीन यात्रा के लिए रवाना हुऐ थे जो 45 दिन की यात्रा के बाद 22 अक्टूबर को वापस लौटे। इस तीन धाम यात्रा के दौरान यात्रियों ने नेपाल के पशुपातिनाथ सहित देश के करीब 13 से अधिक राज्यों में स्थित ज्योर्तिलिंगांे के साथ ही वाराणसी, गया, गंगासागर, सूर्य मंदिर, पूरी, तिरूपति बालाजी, कन्या कुमारी, मीनाक्षी मंदिर, अजंता एलोरा, शनि सिगणापुर, शिरड़ी, द्वारिका, पोरबन्दर, सांवरिया जी, पुष्कर, डिग्गी सहित अनेक तीर्थ स्थानों की यात्रा की।
यात्रियों के सकुशल लौटने पर पंचमुखी मंदिर पर तीर्थ यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। इसके बेंड बाजों के साथ जुलुस के रूप में घर पहुंचाया।
इसी प्रकार लालसोट में सकुशल तीन धाम की यात्रा से सकुशल लौटने पर यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा से लौटे सत्यनारायण, भगवान सहाय, शंभू ढाबा वाले ने बताया कि यात्रियों को गाजे-बाजे के साथ महाकाली मंदिर से मोहर सागर जी मंदिर परिसर लेकर आये।
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%a4%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a4%a7%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25a4%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25a7%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25ae-%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a4%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25af%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25be
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें