पीएम मोदी ने कहा कि मैं दोनों प्रदेश की जनता को विश्वास दिलाता हूं |

पीएम मोदी ने कहा कि 2014 के पहले भाजपा महाराष्ट्र में जूनियर पार्टन के रूप में रही है। कभी शिवसेना के साथ सरकार में थोड़ी बहुत भागीदारी होती थी। महाराष्ट्र के इतिहास में 50 साल में पहली बार ऐसा हुआ जब पूरे पांच साल किसी मुख्यमंत्री ने शासन चलाया। देवेन्द्र फडनवीस ने शासन चलाकर दिखाया। भाजपा का जो चरित्र है सबको साथ लेकर चलने का। हमें पूर्ण बहुमत नहीं मिला तो जब भाजपा और शिवसेना ने मिलकर स्थिर शासन दिया। इस बार भी गठबंधन को भारी बहुमत से महाराष्ट्र की जनता ने विजयी बनाया। हमारा युवा नेतृत्व है वहां। उन्हाेंने एक भी दाग लगाए बिना सरकार चलाई वो हमारे लिए गर्व की बात है।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं दोनों प्रदेश की जनता को विश्वास दिलाता हूं कि आपने जिस तरह का आशिर्वाद हम पर बरसाया है। हमारी टीम नई थी, फिर भी पांच साल हमने आपकी सेवा की। आपने दोबारा मौका दिया है तो मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि इस बार हम पिछली बार से अधिक मेहनत से सेवा करेंगे। आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। मैंने महसूस किया है कि जब केन्द्र में हमारी सरकार है तो भाजपा शासित प्रदेशों में हमारी योजनाओं को लागू करने में उत्साह होता है। जबकि जिन प्रदेशों में दूसरे दलों की सरकार है वहां योजनाओं का नाम बदलने में ही समय निकल जाता है। आने वाले समय में जपता का ये प्यार हमारी जिम्मेदारी को भी बढ़ाता है। हमारी तरफ से हम कोई कमी नहीं छोड़ेंगे। अंत में मैं मनोहर लाल जी और देवेन्द्रजी को बधाई देता हूं। साथ ही लोगों को भी दिवाली की शुभकामना देता हूं।



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a5%8b%e0%a4%a6%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%b9%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%bf-%e0%a4%ae%e0%a5%88%e0%a4%82-%e0%a4%a6%e0%a5%8b%e0%a4%a8/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%258f%25e0%25a4%25ae-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25a6%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25b9%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25bf-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2588%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%25a6%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25a8

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216