सामुहिक रूप से मनाया गोवर्धन पूजा

सामुहिक रूप से मनाया गोवर्धन पूजा

लालसोट 29 अक्टूबर। उपखंड मुख्यालय पर अशोक शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में गोवर्धन के पावन पर्व पर लालसोट विकास मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को सामूहिक विशाल गोवर्धन पूजन समारोह का आयोजन किया गया।

इस दौरान आचार्य राजेश खांडल के सानिध्य में वैदिक मंत्रों से गोवर्धन जी की पूजा अर्चना की गई। इस दौरान लालसोट विकास मोर्चा के कार्यकर्ता एवं सदस्य व शहर के वरिष्ठ नागरिक मौजूद रहे। इस अवसर पर लालसोट विकास मोर्चा की ओर से शहर के वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान के साथ में माल्यार्पण एवं साफा पहनाकर स्वागत भी किया गया। कार्यक्रम में लालसोट विकास मोर्चा अध्यक्ष शिवशंकर जोशी, सोनू, विकास गौतम, अशोक उपाध्याय, राजू स्वामी, नगरपालिका चैयरमेन जगदीश प्रसाद सैनी, दिनेश जोशी, शम्भूलाल पुरोहित, संजय कोराका सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%b8%e0%a4%be%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%b0%e0%a5%82%e0%a4%aa-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be-%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%b5%e0%a4%b0/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%25b9%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%2595-%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%2582%25e0%25a4%25aa-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%2597%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25b0

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

जापान के दौरे से पूर्व प्रधानमंत्री का वक्‍तव्‍य

केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: डीए का भुगतान सितम्बर माह में एरियर के साथ होगा – मुकेश गालव

कन्हैया दंगल पौराणिक कथाएं सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोता