ग्राम स्तरीय स्वास्थ्य एवं पोषक विषयक प्रशिक्षण सम्पन्न।
ग्राम स्तरीय स्वास्थ्य एवं पोषक विषयक प्रशिक्षण सम्पन्न।
जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के सोशल साइंस विभाग द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी के सहयोग से एवं सहयोगी संस्था सामाजिक युवा संगठन संस्थान द्वारा पालवाला जाटान पंचायत के अंतर्गत चतरपुरा व अभयपुरा ग्राम में ग्राम स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं पोषण विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
कार्यक्रम समन्वयक बाबूलाल सूसावत ने बताया कि चतरपुरा की मां बाड़ी व अभयपुरा में भेरोंजी मंदिर में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई।
संस्थान के सचिव रामदयाल सैन ने महिलाओं को बताया की स्वस्थ महिला स्वस्थ परिवार की वाहक होती है और देश में कुपोषण की असली वजह माता बहिनो को पौष्टिक आहार नहीं मिलने के कारन हमारी आने वालो पीढ़िया भी कुपोषण का शिकार हो रही है अतः हम सभी को अपने स्वास्थ्य और पौष्टिक आहार पर ध्यान देने की आवश्यकता है ! कार्यक्रम में परियोजना के मुख्य अन्वेषक असिस्टेंट प्रोफेसर दीपक कुमार योगी ने परियोजना के तहत जनजाति बाहुल्य क्षेत्र की महिलाओं को स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी प्रशिक्षण एवं तत्पश्चात पौष्टिक फल एवं सब्जियां गृह स्तर पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पौष्टिक सब्जियों एवं फलों की गृह वाटिका विकसित करने, विभिन्न प्रशिक्षणों व् परियोजना के अंतर्गत आगामी गतिविधियों की जानकारी प्रदान की !
इस अवसर पर महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण की जांच भी की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत के उपसरपंच रामावतार मीना, मां बाड़ी के शिक्षक अक्षय मीना, सामाजिक युवा संगठन संस्थान के कालूराम , सीमा मीना, मोहन शर्मा सहित दोनो जगह 60 से अधिक महिलाओं में भाग लिया।
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%ae-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%8f/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2597%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25ae-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25a4%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%25af-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25a5%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25af-%25e0%25a4%258f
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें