उपमुख्यमंत्री का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
उपमुख्यमंत्री का कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
सवाई माधोपुर 22 अक्टूबर। उप मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुखिया सचिन पायलट का जयपुर जाते समय रास्ते में कई जगहों पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
जिले के बामनवास में उपमुख्यमंत्री पायलट के स्वागत सत्कार अभिनंदन के दौरान कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं कि पायलट के स्वागत अभिनंदन में हिस्सेदारी भी काफी चर्चा का विषय बनी रही। ज्यादातर भाजपा समर्थित कार्यकर्ता गुर्जर बाहुल्य क्षेत्रों से पायलट के निकलने के दौरान स्वागत सत्कार में जुटे हुए नजर आए। डिप्टी सीएम सचिन पायलट के स्वागत सत्कार के दौरान विधायक इंदिरा मीणा, एडीएम नवरत्न कोली, उपखंड अधिकारी हेमराज परिडवाल, पुलिस उपाधीक्षक पार्थ शर्मा, विकास अधिकारी घनश्याम मीणा व थानाधिकारी नरेश कुमार मीणा, रूप सिंह मीणा, कार्यकारी ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम झाड़ोली, पिंटू मीणा, सरपंच बनवारी लाल मीणा, पवन बिंजारी सहित कई युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसी प्रकार उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट लालसोट से होकर गुजरने पर लालसोट वासियों ने उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का स्वागत किया। शिवपाल चांदसेन नामक कार्यकर्ता ने अंगुठा काटकर अपने खुन से सचिन पायलट व जी आर खटाणा के तिलक किया। गौरतलब है कि शिवपाल पहले उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लिए राहुल गांधी को अपने खुन से खत लिख चुका है। इस दौरान अवतार बरियारा, कमल मीना, दिनेश मिश्रा, सुरज्ञान डोई, श्याम मिश्रा, दीपक पुरोहित, विकास पुरोहित, डॉक्टर सुभाष पुरोहित, श्याम सुंदर शर्मा, सुदीप मिश्रा, मनीष व्यास, अशोक उपाध्याय, राजेंद्र फाखला, राजेंद्र जांगिड़, चैथमल, एलम जैन, इशाक मोहम्मद, सिराज मोहम्मद, दिनेश मिश्रा, रामविलास देवास सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%89%e0%a4%aa%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%96%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%ae%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2589%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%2596%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%25a4%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%2597%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%2587
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें