गोवर्धन महोत्सव |

दिनाक – 29/10/2019

 हापुड़ (उत्तर प्रदेश)

गोवर्धन महोत्सव

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में 22 वर्षों से लगातार बनाया जा रहा गोवर्धन पर्व इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से मनाया गया। आपको बता दें कि इस वर्ष इस पर्व में भक्तों की संख्या में काफी मुनाफा हुआ है इस महोत्सव में पिछली बार से अधिक संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली है इस महोत्सव में सबसे पहले श्री गिरराज महाराज का दूध अभिषेक हुआ उसके बाद श्रद्धालुओं ने जमकर भजनों का आनंद लिया।

वियो – आपको बता दें कि जनपद हापुड़ में आज हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गोवर्धन पूजा महोत्सव रखा गया जिसमें दूर दूर से आए गायक कलाकारों ने हिस्सा लिया और अपनी मधुर वाणी से भक्तों को कृष्ण रस पान कराया। यह महोत्सव पिछले 22 वर्षों से लगातार होता आ रहा है अब की बार यह 22वां महोत्सव है। इस महोत्सव में श्रद्धालुओं ने हजारों की संख्या में हिस्सा लिया इसमें आसपास के आम लोग ही नहीं बल्कि शहर के विधायक से लेकर नगर पालिका चेयरमैन व सांसद तक इस प्रोग्राम को देखने के लिए अपने आप को नहीं रोक पाए व कृष्ण भजनों का आनंद लेने के लिए स्वयम इस महोत्सव में सम्मिलित हो गए। यह महोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें वृंदावन से बहन साध्वी पूर्णिमा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपनी मधुर वाणी से भक्तों को कृष्ण रस में डुबो दिया। यह महोत्सव साय 7:00 से सुबह प्रभु की इच्छा तक चला। जिसमें भक्तों की भीड़ ज्योक़ी तो दिखाई देती रही।

रिपोर्टर – अनिल कश्यप



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%97%e0%a5%8b%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a7%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a5%8b%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%b5/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2597%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25a7%25e0%25a4%25a8-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25b9%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%25a4%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25b5

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: डीए का भुगतान सितम्बर माह में एरियर के साथ होगा – मुकेश गालव

कन्हैया दंगल पौराणिक कथाएं सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

खंडार तहसीलक्षेत्र मे मौसम के तीखे तेवर से किसानों की फसल को पहुंचा बडा आघात।