कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईओ साहब से की शिकायत |

 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईओ साहब से की शिकायत

 हापुड़ (उत्तर प्रदेश)

दिनांक – 31/10/2019

उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की मूर्ति के पास एक सभा का आयोजन किया। सभा के आयोजन के दौरान वहां पर पाया गया कि जिस चबूतरे पर बैठकर वह एक सभा का आयोजन कर रहे है वह चबूतरा खंडित हो चुका है उस चबूतरे पर जो मार्बल बिछा हुआ था वह नीचे बैठा चुका है जिसके कारण कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ता उस गड्ढे में गिरने की वजह से घायल भी हो गए इस मामले को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज नगर पालिका में ईओ साहब से सिकायत की।

वियो – आपको बता दें कि जनपद हापुड़ के अतरपुरा चौराहे पर स्थित एक पंडित जवाहरलाल नेहरु की मूर्ति स्थापित है। जिस पर आज कुछ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एक सभा का आयोजन करना चाहा। सभा के आयोजन के दौरान कुछ कांग्रेस कार्यकर्ता अचानक मूर्ति के पास हुए गड्ढे में गिरने लगे। गड्ढे में गिरने से कुछ कार्यकर्ताओं के मामूली चोट भी आई। जिसके कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं में आक्रोष कि भावना उत्पन्न होने लगी। और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका पहुँचकर ईओ साहब से शिकायत की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह चबूतरा बीजेपी के कार्यकाल में बनाया गया था जिसमें सही क्वालिटी का मटेरियल इस्तेमाल नहीं किया गया। जिसके कारण कुछ समय बाद ही यह चबूतरा खिसकने लगा है। इसकी जांच होनी चाहिए कि इतना पैसा लगने के बाद भी यह चबूतरा कुछ समय बाद ही खिसकने लगा है। इसी मामले को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ईओ साहब से शिकायत की और कहा कि 14 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन है। इससे पहले ही इस चबूतरे की मरम्मत हो जानी चाहिए। यदि चबूतरे की मरम्मत नहीं हो पाती है। तो सभी कांग्रेस कार्यकर्ता ईओ साहब व नगरपालिका के खिलाफ आंदोलन भी कर सकते हैं। वहीं ईओ साहब ने भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि वह जल्द से जल्द इस चबूतरे की मरम्मत करा दी जायेगी।

रिपोर्टर – अनिल कश्यप



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%87%e0%a4%b8-%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%95%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%93%e0%a4%82-%e0%a4%a8%e0%a5%87/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%2597%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%25b8-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25a4%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%2593%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%2587

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: डीए का भुगतान सितम्बर माह में एरियर के साथ होगा – मुकेश गालव

कन्हैया दंगल पौराणिक कथाएं सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

खंडार तहसीलक्षेत्र मे मौसम के तीखे तेवर से किसानों की फसल को पहुंचा बडा आघात।