सपोटरा में हुआ दो पक्षों में खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग घायल
ज़ी न्यूज़ पोर्टल न्यूज़ नेटवर्क 23/10/2019
(करौली) सपोटरा- करौली जिले के उपखंड सपोटरा की ग्राम पंचायत बापौती के सूरतपुरा गांव में बुधवार को सुबह हुये 2 पक्षों में खूनी संघर्ष से आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।
दोनों पक्षों के घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सपोटरा में भर्ती कराया गया है पर्चा बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है सपोटरा पुलिस के अनुसार सुरतपुरा गांव के भरतलाल पुत्र अमरलाल मीणा ने पर्चा बयान में आरोप लगाया है कि बुधवार सुबह वह अपने घर पर सो रहा था इसी दौरान आरोपी मनसुख, विष्णु, छोटी,केशंती, रामजीलाल और रामंती ने धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया हमले में उसकी पत्नी नर्मदा देवी भी गंभीर रूप से घायल हो गई ।
लोग बीच-बचाव कर घायलों को अस्पताल लेकर आए।
इसी प्रकार से दूसरे पक्ष की केशो, रामंती, रामजीलाल मीणा ने आरोप लगाया है कि वह अपने घर पर सफाई कर रहे थे इसी दौरान आरोपी अमरलाल, भीमसिंह, प्रेमराज, भरतलाल, गजराज, जौहरी, राजंती, नर्वदा, कैलाशी, मौसम और निरमा ने कुल्हाड़ी व लाठियों से हमला कर दिया।
बीच-बचाव करने आए श्रीलाल, छोटी व विष्णु के साथ भी मारपीट की पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों पक्ष घर के सामने होकर गुजर रहे रास्ते को लेकर झगड़ा कर रहे थे।
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%b8%e0%a4%aa%e0%a5%8b%e0%a4%9f%e0%a4%b0%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b9%e0%a5%81%e0%a4%86-%e0%a4%a6%e0%a5%8b-%e0%a4%aa%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%ae/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%259f%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%25b9%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%2586-%25e0%25a4%25a6%25e0%25a5%258b-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b7%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%25ae
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें