आई टी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराने की मांग

आई टी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराने की मांग

हिन्दू समाज के लोगों ने पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

सवाई माधोपुर 22 अक्टूबर। गत दिनों कुछ जाति विशेष के असामाजिक तत्वों द्वारा हिन्दुस्तान शिव सेना के राजस्थान प्रभारी जितेन्द्र सिन्धी जीतू भैया को सोशियल मीडिया पर फेसबुक के जरिये जान से मारने की धमकियां, अपशब्द, गाली गलोच तथा देश व हिन्दुत्व के लिये गलत शब्दों का प्रयोग कर पोस्ट डाली गई। जिससे पूरे हिन्दू समाज में रोष व्याप्त है।

हिन्दू प्रतिनिधि मंडल के 11 सदस्यीय दल ने मंगलवार 22 अक्टूबर को जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर मामले में आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुऐ ऐसी वारदातों पर अंकूश लगाने की मांग की। जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय इस वारदात पर शीघ्र व उचित कानूनी कार्यवाही का आश्वासन दिया।

ज्ञापन देने वालों में सैन समाज जिला अध्यक्ष निर्मल सैन, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश जैन, भाजपा जिला महामंत्री आचार्य लोकेन्द्र शर्मा, पूर्व पार्षद मनजीत सिंह छबड़ा, भाजपा नेता देवेन्द्र राठौड़, डॉ भरत लाल मथुरिया, सिन्धी समाज के अध्यक्ष रामचंद्र कृपलानी, प्रसिद्ध व्यवसायी गिर्राज अजमेरा, करणी सेना के प्रदेश महासचिव दिलीप सिंह, जिलाध्यक्ष रविन्द्र सिंह, लालचन्द गौतम, होटल व्यवसायी अनिल बन्ना, रामू गौतम, सिन्धी समाज कोर कमेटी के अध्यक्ष ईश्वर गोरानी आदि शामिल थे।



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%86%e0%a4%88-%e0%a4%9f%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%9f-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a4%a6%e0%a4%ae%e0%a4%be-%e0%a4%a6%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%9c/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2586%25e0%25a4%2588-%25e0%25a4%259f%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%258f%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%259f-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25a6%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25a6%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%259c

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

सरसों एवं चना के 223 खरीद केन्द्रों पर पंजीयन सीमा को 10 प्रतिशत बढ़ाया-राजस्थान सरकार

कोविड-19 टीकाकरण अपडेट- दिन 216