महिला वर्ग वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया ।

पंडित दीनदयाल शेखावाटी यूनिवर्सिटी के महिला वर्ग वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन "शेखावाटी ग्रामीण पीजी एवं बीएड कॉलेज, बाय" के खेल प्रांगण में आयोजित किया गया।दो दिवसीय इस टूर्नामेंट के मुख्य अतिथि दांतारामगढ़ तहसील के एसडीएम "श्री अशोक रणवा" रहे। श्री नवरंग चौधरी ने खेल झंडा फहराकर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। श्रीमती इंदु गोदारा,सेक्रेटरी श्रीमती सरिता एवम विद्याधर जाखड़ टूर्नामेंट में प.दीन दयाल शेखावाटी यूनिवर्सिटी के ऑब्जर्वर की भूमिका में रहे।

 टूर्नामेंट में कुल नौ टीमो ने भाग लिया, उद्घाटन मैच आर्यन महिला महाविद्यालय,रानोली V/S वेदांता गर्ल्स कॉलेज, रींगस में हुआ जिसमें आर्यन महिला महाविद्यालय विजेता रहा है। आज दिन में सभी शानदार ओर रोचक क्वार्टर फाइनल ओर एक सेमीफाइनल तक के मैच हुए। 

कल सेमीफाइनल ओर फाइनल मैच होंगे।कार्यक्रम में राष्ट्रपति पदक विजेता शारीरिक शिक्षक रामगोपाल सामोता, रामेश्वर घासल, महेंद्र काजला, सुरेश सामोता शारिरिक शिक्षको ने शिरकत की। यह जानकारी कॉलेज के डायरेक्टर दिनेश रणवा ने दी। 

 



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%97-%e0%a4%b5%e0%a5%89%e0%a4%b2%e0%a5%80%e0%a4%ac%e0%a5%89%e0%a4%b2-%e0%a4%9f%e0%a5%82%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a8/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25b9%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%2597-%25e0%25a4%25b5%25e0%25a5%2589%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%25ac%25e0%25a5%2589%25e0%25a4%25b2-%25e0%25a4%259f%25e0%25a5%2582%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25a8

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली