गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से पेड़ से गाड़ी टकराने से एक की मौत दो घायल-वज़ीरपुर

गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से पेड़ से गाड़ी टकराने से एक की मौत दो घायल
वजीरपुर, गंगापुर सिटी से वजीरपुर आने वाली आर जे 25 यू ए 1288 कार का अचानक संतुलन बिगड़ने से पेड़ से टकराने पर पलटी और उसमें एक युवक की मौत हो गई। जिससे कस्बे का बाजार बंद हो गया। वहीं दो लोग घायल हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ए एस आई भरत सिंह गुर्जर ने बताया कि गाड़ी वजीरपुर श्यारौली के बीच एक पेड़ से टकराई और पलट गई । जिससे वजीरपुर निवासी जगदीश उर्फ श्याम पुत्र बलदेव स्वर्णकार उम्र 41 वर्ष की मृत्यु हो गई। जिससे कस्बे में हाहाकार मच गया। दुकानदारों ने अपनी दुकानों बंद कर दी। वही परिजनो को सूचना मिलने पर विलख उठे। वहीं विष्णु भट्ट और मृतक का पुत्र खाना घायल हो गए ।जिनको गंगापुर सिटी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। युवक की मौत हो जाने से बाजार के दुकानदार शोकाकुल हो गए। बाजार बंद कर दिया। अंत में लाश का अंतिम संस्कार किया।

वजीरपुर से चीफ ब्यूरो महेन्द्र शर्मा की रिपोर्ट

The post गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से पेड़ से गाड़ी टकराने से एक की मौत दो घायल-वज़ीरपुर appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%97%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a4%be-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%a4%e0%a5%81%e0%a4%b2%e0%a4%a8-%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%97%e0%a4%a1%e0%a4%bc%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%b8/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2597%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a1%25e0%25a4%25bc%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25be-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%25a4%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%25b2%25e0%25a4%25a8-%25e0%25a4%25ac%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%2597%25e0%25a4%25a1%25e0%25a4%25bc%25e0%25a4%25a8%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%25b8

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली