राहत की बातः शुक्रवार को भी जिले में नहीं आया कोई नया पॉजिटिव केस-सवाई माधोपुर

राहत की बातः शुक्रवार को भी जिले में नहीं आया कोई नया पॉजिटिव केस
जिले में 12 कोरोना पॉजिटिव हो चुके नेगेटिव,
जिले में अब तक लिए 3710 सैंपल, 3607 की जांच रिपोर्ट आई, 103 की जांच
रिपोर्ट आनी शेष
सवाई माधोपुर, 22 मई। जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाडिया ने बताया कि जिले में कोरोना का प्रसार नहीं हो, इसके लिए सभी प्रयास किए जा रहे है। प्रशासन, पुलिस एवं चिकित्सा विभाग द्वारा आपसी समन्वय एवं लोगों के सहयोग से कोरोना से लडी जा रही लडाई में काफी हद तक सफलता प्राप्त की है। इसी का परिणाम है कि शुक्रवार को भी जिले में कोरोना का कोई नया पाजिटिव केस नहीं आया है। वहीं जिले में दर्ज किए गए कोरोना पॉजिटिव केसों में से 12 केस नेगेटिव होकर डिस्चार्ज किए जा चुके है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 3710 सैंपल लिए गए, 3607 की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। 103 की जांच रिपोर्ट आनी शेष है। कलेक्टर ने बताया कि प्रशासन द्वारा कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए गए है।
उन्होंने बताया कि सबको सजग, सतर्क, सावधान एवं जागरूक रहने की आवश्यकता है। कोरोना रूपी अदृश्य शत्रु से लडाई को जीतने के लिए प्रोटोकाल का पालन करें, बार बार साबुन से हाथ धोएं, सेनिटाइजर का प्रयोग करें। कलेक्टर ने बताया कि जिले में अब तक कुल 17 कोरोना पॉजिटिव दर्ज किए गए है। जिनमें से 12 रिकवर होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके है। वहंी एक की मृत्यु हो चुकी है। शेष चार कोरोना पॉजिटिव का उपचार चल रहा है।
सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना ने बताया कि जिले में आज तक लिए गए 3710 सैंपलों में नए तथा रिपीट सेंपल शामिल है। जिले में होम क्वारंटीन किए गए 34473 लोगों में से 28091 को 14/28 दिन पूरे हो जाने पर होम क्वारंटीन से हटा दिया गया है।
मेडिकल प्रोटोकॉल एवं एडवाइजरी की पालना करें:- कलेक्टर ने लोगों से अपील की कि कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई को सावधानी के साथ प्रोटोकॉल की पालना करें। इस लड़ाई में वही बड़ा योद्धा है जो सोशल डिस्टेसिंग की पालना करते हुए एडवाईजरी एवं मेडिकल प्रोटोकाल को फोलो करें। लोग अपने मनोबल को मजबूत रखे, अनावश्यक घरों से बाहर नहीं निकले।

The post राहत की बातः शुक्रवार को भी जिले में नहीं आया कोई नया पॉजिटिव केस-सवाई माधोपुर appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%b9%e0%a4%a4-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a4%83-%e0%a4%b6%e0%a5%81%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a4%b5%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%8b-%e0%a4%ad/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b9%25e0%25a4%25a4-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%25ac%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a4%25e0%25a4%2583-%25e0%25a4%25b6%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258b-%25e0%25a4%25ad

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली