आरोग्य भारती एवँ मानव सेवा संस्थान द्वारा रोग प्रतिरक्षण चूर्ण का वितरण-भीलवाडा

आरोग्य भारती एवँ मानव सेवा संस्थान द्वारा रोग प्रतिरक्षण चूर्ण का वितरण
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु प्रतिरक्षण चूर्ण महत्वपूर्ण- स्वामी हँसराम जी
भीलवाड़ा 22 मई। कोविड-19 महामारी से बचने के लिये मानव मात्र की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और वायरस से बचाने के लिए आरोग्य भारती चित्तौड़ प्रान्त एवँ मानव सेवा संस्थान भीलवाड़ा द्वारा रोग प्रतिरक्षण चूर्ण के किट का वितरण महामंडलेश्वर स्वामी हंसाराम जी के कर कमलों से हरिशेवा उदासीन आश्रम सनातन मंदिर में प्रारम्भ किया।
इस अवसर पर स्वामी जी ने कहा कि इस रोग से घबराने की आवश्यकता नहीं है, हमें सरकार द्वारा बनाये गए नियमों की पालना करते हुए रोग प्रति रक्षण चूर्ण का सपरिवार सेवन करना चाहिये ताकि किसी भी प्रकार का वायरस मानव जीवन को क्षति नहीं पहुँचा सके। इस मानवीय कार्य के लिये हँसराम जी ने आरोग्य भारती और मानव सेवा संस्थान की प्रशंषा की। इस अवसर पर प्रतिरोधक चूर्ण को सेवन करने की विधि आरोग्य भारती के चित्तौड़ प्रान्त सचिव कैलाश सोमानी ने बताई।
इस अवसर पर महंत मोहनशरण जी शास्त्री ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में आयुर्वेद की उपादेयता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में आरोग्य भारती के चित्तौड़ प्रान्त अध्यक्ष डॉ. डी एल काष्ट, प्रान्त पालक रविन्द्र जाजू, भीलवाड़ा महानगर संघचालक चाँद मल सोमानी, सहकार भारती राजस्थान के अध्यक्ष हनुमान अग्रवाल, मानव सेवा संस्थान के सचिव किशनलाल मानसिंहका, कोषाध्यक्ष सुशील गोयल, सह सचिव डॉ. राधेश्याम शर्मा, डॉ. जी के मिश्रा सहित सेवा भारती, आरोग्य भारती एवँ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।
सादर प्रकाशनार्थ

The post आरोग्य भारती एवँ मानव सेवा संस्थान द्वारा रोग प्रतिरक्षण चूर्ण का वितरण-भीलवाडा appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%86%e0%a4%b0%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%ad%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a4%a4%e0%a5%80-%e0%a4%8f%e0%a4%b5%e0%a4%81-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a4%b5-%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%b5/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2586%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258b%25e0%25a4%2597%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25af-%25e0%25a4%25ad%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0%25e0%25a4%25a4%25e0%25a5%2580-%25e0%25a4%258f%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%2581-%25e0%25a4%25ae%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25b5-%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%25b5

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

भूर सिंह अध्यक्ष देवेंद्र सिंह गुर्जर बने सचिव-गंगापुर सिटी

Jaipur : MBBS में दाखिला दिलाने की एवज में 28 लाख रूपये की ठगी।

उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी के साथ होगा नए साल का स्वागत – चमोली