इस वर्ष पर्यटक नहीं कर पाएंगे विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फूलों की घाटी का दीदार-उत्तराखंड
इस वर्ष पर्यटक नहीं कर पाएंगे विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फूलों की घाटी का दीदार
प्रतिवर्ष विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फूलों की घाटी देशी व विदेशी पर्यटकों के लिए 1 जून को खोल दिया जाता था
परंतु इस बार विश्वव्यापी महामारी कोरोना के चलते इस विश्व धरोहर का दीदार पर्यटक नहीं कर पा रहे हैं
विश्व धरोहर फूलों की घाटी के द्वार पर्यटकों के लिए भले ही बंद हो परंतु वन विभाग की टीम निरंतर फूलों की घाटी में दुर्लभ प्रजाति के जीव जंतु एवं फूल पौधों की देखभाल के लिए हुए गश्त पर हैं
वन विभाग के उच्च अधिकारियों का कहना है इस वर्ष प्रति वर्षों की तुलना में काफी ज्यादा मात्रा में हिमपात हुआ है
ज्यादा मात्रा में हिमपात होने से फूलों की घाटी की सुंदरता और भी निखर कर आती है
अत्यधिक मात्रा में हिमपात होने से फूलों की घाटी में कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के पुष्प भी देखने को मिलते हैं
फूलों की घाटी में उत्तराखंड का राज्य पुष्प ब्रह्मकमल
जापान का राष्ट्रीय पुष्प ब्लूपापी
एनिमुन वाइल्डरोज पोटेंटिला सनफ्लावर
आदि कई अद्भुत पुष्प देखने को मिलते हैं
आपको बता दें पिछले वर्ष 2019 में देशी व विदेशी पर्यटकों को मिलाकर के कुल पर्यटक 17640 लोगों ने फूलों की घाटी का दीदार किया था
जिससे कि विभाग को 27 लाख 60 हजार ₹50 का मुनाफा भी हुआ था इस बार विश्व धरोहर फूलों की घाटी में पर्यटक होते ना पहुंचने से विभाग को काफी नुकसान भी उठाना पड़ेगा
तो वही हमेशा पर्यटकों से गुलजार रहने वाली विश्व धरोहर फूलों की घाटी में भी सन्नाटा छाए रहने की आशंका जताई जा रही है
The post इस वर्ष पर्यटक नहीं कर पाएंगे विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फूलों की घाटी का दीदार-उत्तराखंड appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%87%e0%a4%b8-%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%b7-%e0%a4%aa%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%9f%e0%a4%95-%e0%a4%a8%e0%a4%b9%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%95%e0%a4%b0-%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%8f/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2587%25e0%25a4%25b8-%25e0%25a4%25b5%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b7-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25b0%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%259f%25e0%25a4%2595-%25e0%25a4%25a8%25e0%25a4%25b9%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%258f
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें