अहिल्याबाई की 295 वीं पुण्यतिथि मनायी-भीलवाडा

अहिल्याबाई की 295 वीं पुण्यतिथि मनायी
शाहपुरा-(मूलचन्द पेसवानी)
अहिल्याबाई की 295 वीं पुण्यतिथि मनायी गयी। अखिल भारतीय धनगर गाडरी महासभा ने किया कार्यक्रम का आयोजन, समाज के पदाधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधयों ने की शिरकत। अखिल भारतीय धनगर गाडरी महासभा के तत्वाधान में रविवार को अहिल्याबाई की 295 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने लोकमाता अहिल्याबाई के चित्र पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
किसान मित्र मंडल के महामंत्री एडवोकेट अविनाश जीनगर ने करते कहा ढाई सौ वर्ष पूर्व लोकमाता ने लोकतंत्र के कल्याणकारी आयाम स्थापित किए थे। उन्होंने सर्व समाज की सुरक्षा, कल्याण, शिक्षा व आध्यात्म के विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किए थे।
ब्लॉक अध्यक्ष भेरू लाल गाडरी ने लोकमाता के जीवन से प्रेरणा लेकर नारी शिक्षा पर जोर दिया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष मोहन लाल गुर्जर पार्षद एडवोकेट दीपक पारीक, कादीसहना के भगवत सिंह, किसान नेता सुरेश गुर्जर लालाराम नायक ,अखिल भारतीय धनगर गाडरी महासभा सचिव उदय राम जी गाडरी, प्रवक्ता सांवर गाडरी ,नारायण गाडरी, भोजा राम गाडरी ,सांवरमल, पन्ना लाल गाडरी ,रतन लाल गाडरी ,हीरा लाल गाडरी नंद राम गाडरी राजू गाडरी ,प्रह्लादआदि ने लोकमाता को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता सावर गाड़ी ने किया।

The post अहिल्याबाई की 295 वीं पुण्यतिथि मनायी-भीलवाडा appeared first on G News Portal.



from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%85%e0%a4%b9%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%ac%e0%a4%be%e0%a4%88-%e0%a4%95%e0%a5%80-295-%e0%a4%b5%e0%a5%80%e0%a4%82-%e0%a4%aa%e0%a5%81%e0%a4%a3%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%a4/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2585%25e0%25a4%25b9%25e0%25a4%25bf%25e0%25a4%25b2%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25ac%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%2588-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2580-295-%25e0%25a4%25b5%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%2582-%25e0%25a4%25aa%25e0%25a5%2581%25e0%25a4%25a3%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25af%25e0%25a4%25a4

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर: डीए का भुगतान सितम्बर माह में एरियर के साथ होगा – मुकेश गालव

कन्हैया दंगल पौराणिक कथाएं सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

खंडार तहसीलक्षेत्र मे मौसम के तीखे तेवर से किसानों की फसल को पहुंचा बडा आघात।