खंडार तहसील क्षेत्र के कई उप स्वास्थ्य केंद्र का स्थानीय ग्रामीणों को नहीं मिल रहा लाभ-खंडार
खंडार तहसील क्षेत्र में कई क्षेत्रों में लाखों रुपए की लागत से बने हुए उप स्वास्थ्य केंद्रों पर ताला ही लगा हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सरकार द्वारा लाखों रुपए की लागत से बने हैं इन स्वास्थ केंद्रों का लाभ स्थानीय ग्रामीणों को नहीं मिल पा रहा है। छोटी-छोटी बीमारी के लिए हम लोगों को खंडार स्वास्थ्य केंद्र पर ही जाना पड़ता है। इसीलिए कई बार हम लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिन गरीब परिवारों के पास में वाहन की सुविधा नहीं है। उन परिवारों को छोटी सी बीमारी के लिए भी बड़ी परेशानी के साथ खंडार स्वास्थ्य केंद्र पर जाना पड़ता है। कई उप स्वास्थ्य केंद्रों पर तो अभी तक पद रिक्त पड़े हुए हैं। कई उप स्वास्थ्य केंद्रों पर पद होते हुए भी ग्रामीणों को सेवाएं नहीं मिल पा रही है। इस प्रकार से देखा जा रहा है कि खंडार तहसील क्षेत्र में उस स्वास्थ्य केंद्रों का हाल बेहाल हो रहा है। एवं स्थानीय ग्रामीण उप स्वास्थ्य केंद्रों की सेवाओं से वंचित हैं। जैसे कि आप सबको पता है कि अभी पूरे विश्व से लेकर हमारे भारत देश तक कोरोनावायरस महामारी का प्रकोप चल रहा है। ऐसी परिस्थिति काल में भी सरकार द्वारा इनको स्वास्थ्य केंद्रों पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे लगता है कि ग्रामीणों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर सरकार बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। इसीलिए स्थानीय ग्रामीणों ने शीघ्र इस परिस्थिति काल में सभी स्वास्थ्य केंद्रों को संचालित करने के लिए सरकार से अपील की है।
The post खंडार तहसील क्षेत्र के कई उप स्वास्थ्य केंद्र का स्थानीय ग्रामीणों को नहीं मिल रहा लाभ-खंडार appeared first on G News Portal.
from G News Portal https://news.gangapur.city/%e0%a4%96%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%a4%e0%a4%b9%e0%a4%b8%e0%a5%80%e0%a4%b2-%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b7%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a4%88/?utm_source=rss&utm_medium=rss&utm_campaign=%25e0%25a4%2596%25e0%25a4%2582%25e0%25a4%25a1%25e0%25a4%25be%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%25a4%25e0%25a4%25b9%25e0%25a4%25b8%25e0%25a5%2580%25e0%25a4%25b2-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b7%25e0%25a5%2587%25e0%25a4%25a4%25e0%25a5%258d%25e0%25a4%25b0-%25e0%25a4%2595%25e0%25a5%2587-%25e0%25a4%2595%25e0%25a4%2588
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें